13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यबिहार में सड़क हादसा: बिहटा में ट्रक ने स्कूल के ऑटो में...

बिहार में सड़क हादसा: बिहटा में ट्रक ने स्कूल के ऑटो में मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौके पर मौत, कई घायल

Published on

पटना

राजधानी पटना के बिहटा में ट्रक और स्कूली टेम्पो (ऑटो) के बीच हुई दर्दनाक भिड़ंत में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे और टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। घटना बिहटा के बिशनपुरा बगीचा के पास हुई, जब स्कूली टेम्पो बच्चों को लेकर बिहटा से कन्हौली जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

चार बच्चों की मौके ही मौत
घटना में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की टक्कर के करीब 12 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों टेम्पो में सवार अन्य बच्चे और ड्राइव भी शामिल है। इनमें के कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

हालात संभालने मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए। हालात को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस और दानापुर डीएसपी-2 मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। साथ ही सभी 4 बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए प्रशासन से उचित मुआवजे और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...