3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगोंडा में सड़क हादसा, स्कूल जा रहे चार बच्चों को कार ने...

गोंडा में सड़क हादसा, स्कूल जा रहे चार बच्चों को कार ने रौंदा, 3 मासूमों की दर्दनाक मौत

Published on

गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लखनऊ हाईवे पर करनैलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूल जा रहे चार बच्चों को कार ने कुचल दिया। हादसे में तीन मासूम बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि, गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए सीएससी पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही एएसपी शिवराज समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एएसपी ने बताया कि कार चालक मौके से भाग निकला है। उसके कार की फोटो मिली है। कार चालक की तलाश की जा रही है। घटना से बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

घटनाक्रम के मुताबिक करनैलगंज थाना क्षेत्र के चौरी ग्राम पंचायत के सूबेदार पुरवा निवासी चार बच्चे मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे से गुजरते वक्त कार चालक ने चारों बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों बच्चे लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बच्चे उछल कर जा गिरे।

उधर, लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथी चारों बच्चों को आनन-फानन में सीएससी केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीन बच्चों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया हादसे में सत्यम पुत्र राम सागर, शिवांजलि व तन्वी पुत्री विजय शुक्ला मौत हुई है जबकि शिवांगी गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...