2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, डाकुओं की कायरना हरकत,...

पाकिस्तान में मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, डाकुओं की कायरना हरकत, सीमा हैदर के मामले से कोई कनेक्शन?

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले लगातार होते रहते हैं। तमाम दावों के बीच वहां पर कई मंदिरों पर हमला हुआ है, पथराव देखने को मिला है। उसी कड़ी में अब सिंध कशमोर इलाके में एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला कर दिया गया है। कुछ डाकुओं ने इस कायरना हमले को अंजाम दिया है। सभी आरोपी मौके से भाग गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक डाकुओं के एक गुट ने रविवार को सिंध कशमोर इलाके में एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया। आरोपियों की तरफ से लगातार गोलीबारी की गई जिस वजह से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा। एक जारी बयान में पुलिस ने कहा है कि पूजा स्थल पर डाकू रॉकेट लॉन्चर लेकर पहुंच गए थे। अभी सभी आरोपी फरार हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अब इस हमले की टाइमिंग मायने रखती है क्योंकि कुछ दिन पहले ही धमकी दी गई थी कि अगर हिंदुस्ताव द्वारा सीमा हैदर को वापस नहीं भेजा गया तो 26/11 जैसा हमला फिर किया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान के एक डकैत उमर शार ने कहा था कि अगर सीमा का मुद्दा हल नहीं हुआ तो मंदिरों पर हमला किया जाएगा। यानी कि उस धमकी के कुछ दिन बाद ही पाकिस्तान में ये हमला हो गया है। अभी तक पुलिस ने तो सीमा हैदर के मामले से इसे नहीं जोड़ रही है, लेकिन चर्चा तेज है कि पाकिस्तान में सीमा हैदर को लेकर जबरदस्त गुस्सा है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...