3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोजर बिन्नी बने BCCI के बॉस, सौरव गांगुली से छिन गया भारतीय...

रोजर बिन्नी बने BCCI के बॉस, सौरव गांगुली से छिन गया भारतीय क्रिकेट का ‘कंट्रोल’

Published on

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अध्यक्ष चुने गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से कुर्सी छिन गई है। बिन्नी निर्विरोध बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए हैं। वे इसके एकमात्र उम्मीदवार थे। वे जल्द ही कार्यभार संभालेंगे, जबकि सौरव गांगुली अब फिर से बंगाल क्रिकेट संघ यानी सीएबी के अध्यक्ष बन सकते हैं।

बीसीसीआई की मंगलवार को मुंबई में आयोजित हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में वर्ल्ड कप 1983 विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को बोर्ड का 36वां अध्यक्ष चुना गया। सौरव गांगुली का कार्यकाल समाप्त हो गया है। वे पिछले तीन साल से बोर्ड के चेयरमैन के पद पर विराजमान थे। वहीं, इस एजीएम में जय शाह को फिर से सचिव पद मिलने की पूरी संभावना है, क्योंकि भावी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

बैठक में आईसीसी चेयरमैन पद को लेकर भी चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि सौरव गांगुली को आईसीसी के शीर्ष पद के लिए आगे किया जा सकता है। अगर सौरव गांगुली इसके लिए तैयार नहीं होते हैं तो फिर भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपना समर्थन फिर से ग्रेग बार्कले को दे सकता है। आईसीसी के शीर्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है। आईसीसी बोर्ड की अगली बैठक 11 से 13 नवंबर के बीच मेलबर्न में होगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...