5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा के फैन ने ली विराट कोहली के फैन की जान,...

रोहित शर्मा के फैन ने ली विराट कोहली के फैन की जान, कौन बेहतर है की बहस में मारा चाकू

Published on

भारतीय क्रिकेटरों के एक से बढ़कर एक प्रशंसक देखने को मिलता है। खिलाड़ियों के ये प्रशंसक उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए वे अपनी जान को भी जोखिम में डालने से नहीं हिचकते हैं। ऐसा कई बार देखा भी जा चुका है जब अपने चहेते खिलाड़ी दीवानगी में वह मैदान पर पहुंच जाते हैं। यहां तक तो चलता है लेकिन तमिलनाडु में दो दोस्तों के बीच क्रिकेट को लेकर ऐसी बहस हुई उसने खुनी रंग ले लिया और एक ने दूसरे की जान ले ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु में दो दोस्तों के बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेहतर क्रिकेटर है इसे लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई है कि एक ने चाकू निकाल उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। दोनों दोस्त साथ में ड्रिंक करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विराट कोहली के फैन रोहित शर्मा की बुराई की थी। बात इस हद तक पहुंच गई कि रोहित शर्मा के फैन से बर्दाश्त नहीं हुआ और उनसे विराट के फैन को चाकू मार दिया। जैसे ही ये खबर फैली पुलिस ने भी इसकी जांच शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है पूरा मामला
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बाते वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा का फैन जब विराट कोहली और आरसीबी का मजाक बनाया तो गुस्से में उसने उसके सिर पर बैट से हमला कर दिया। इसके बाद जो रोहित का फैन अपने साथी के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। इसके बाद फिर चाकूबाजी की घटना हुई जिस कारण खुद को कोहली का फैन बताने वाले शख्स की मौत हो गई।

रोहित-विराट के फैन बीच सोशल मीडिया पर होती है बहस
रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैन अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे साथ भिड़ते हैं। कुछ रोहित को विराट से बेहतर बताते हैं तो कुछ विराट को महान मानते हैं। रोहित को लेकर तर्क दिया जाता है कि वह विराट की तरह फिट नहीं जबकि रोहित के फैंस ने विराट कोहली के फैन को उनके आईपीएल के रिकॉर्ड को बताकर चिढ़ाते रहते हैं। हालांकि यहां तक तो ठीक है लेकिन इस तरह से एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला करना काफी हैरानी भरा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...