4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैम्पियंस ट्रॉफी से पहले रोहित की दहाड़... इंग्लिश गेंदबाजों पर टूट पड़े,...

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले रोहित की दहाड़… इंग्लिश गेंदबाजों पर टूट पड़े, 16 महीने बाद जड़ा शतक

Published on

कटक,

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर अपनी पुरानी लय में दिखाई दिए हैं. इस बार हिटमैन रोहित ने कटक के बाराबती स्टेडियम में दहाड़ लगाई है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया और आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दरअसल, भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (9 फरवरी) को कटक में खेला गया. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 305 रनों का टारगेट सेट किया.

76 गेंदों पर रोहित ने पूरा किया शतक
इसके बाद ओपनिंग में आए कप्तान रोहित ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. पहले उन्होंने 30 गेंदों पर फिफ्टी जमाई, जिसे शतक में तब्दील किया. रोहित ने 76 गेंदों पर शतक पूरा किया.इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 9 चौके जमाए. रोहित के बल्ले से वनडे में 16 महीने बाद शतक निकला है. इससे पहले उन्होंने 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी. तब रोहित ने दिल्ली में हुए वनडे में 131 रनों की पारी खेली थी.

119 रनों की पारी में रोहित ने जमाए 7 छक्के
मैच में कप्तान रोहित ने 90 गेंदों पर 119 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कुल 7 छक्के और 12 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 132.22 का रहा. वनडे करियर में रोहित का अपना यह दूसरा सबसे तेज शतक भी रहा. चैम्पियंस ट्रॉफी इसी महीने 19 फरवरी से खेली जाएगी. ऐसे में टूर्नामेंट से पहले रोहित का फॉर्म में आना भारतीय फैन्स के लिए अच्छी खबर है.

रोहित शर्मा का वनडे में अपना सबसे तेज शतक
63 बॉल Vs अफगानिस्तान, दिल्ली 2023
76 बॉल Vs इंग्लैंड, कटक 2025
82 बॉल Vs इंग्लैंड, नॉटिंघम 2018
82 बॉल Vs न्यूजीलैंड, इंदौर 2023
84 बॉल Vs वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2018

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...