9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में यूपी पुलिस की दबिश के दौरान बवाल, फायरिंग में महिला...

उत्तराखंड में यूपी पुलिस की दबिश के दौरान बवाल, फायरिंग में महिला की मौत के बाद उठे सवाल

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के काशीपुर 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. गोलीबारी में जिस महिला की मृत्यु हुई है वह कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर बताई जा रही है. उधर, महिला की मौत होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और हाईवे जाम कर दिया. अब इस मामले को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं.

दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने दावा किया है कि यूपी पुलिस बिना सूचना के कार्रवाई करने पहुंची थी. वहीं महिला की मौत किसकी गोली से हुई है, इसकी भी जांच कराई जा रही है. उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला को गोली मारी, जबकि यूपी पुलिस ने दावा किया है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके हथियार छीन लिए और गोलीबारी की. अब इस सभी सवालों को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस जांच की बात कह रही है.

जानकारी के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद पुलिस की एक टीम एक मामले में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के यहां दबिश देने पहुंची थी. अचानक किसी बात को लेकर पुलिस और परिवार के लोगों में नोंकझोंक हो गई. दोनों पक्षों में नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि फायरिंग हो गई. आऱोप है कि यूपी पुलिस की फायरिंग में महिला गुरप्रीत की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर दिया. साथ ही चार पुलिसकर्मियों को पकड़कर कुंडा पुलिस के हवाले कर दिया. उधर बिगड़ते हालात को देखते हुए अन्य जनपदों की फोर्स बुलानी पड़ी.

वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई थानों की फोर्स मौजूद
पुलिस वालों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपीआरए संदीप मीणा मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही कई थानों की पुलिस फोर्स और रिजर्व पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुलाया गया. उत्तराखंड के जसपुर में धरने पर बैठे ग्रामीणों को अधिकारियों ने समझाया. इस दौरान ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे.

खनन माफिया का पीछा कर रही थी पुलिस
बताया जा रहा है कि मुरादाबाद पुलिस खनन माफिया का पीछा कर रही थी. मुरादाबाद में SDM पर खनन माफिया ने हमला किया था, उस मामले में जफर नाम का बदमाश आरोपी है और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है. जफर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उसका पीछा करते हुए उत्तराखंड के काशीपुर टीम पहुंची थी. यूपी पुलिस का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने सब पुलिस वालों को बंधक बना लिया और मारपीट की. फिर पुलिसकर्मियों को गोली भी मारी. साथ ही पुलिस टीम के हथियार छीन लिए.

क्या बोली यूपी पुलिस
डीजीपी मुरादाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. दो को गोली लगी है. घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले खनन माफिया ने फायरिंग की थी, जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने भी की खनन माफिया पर जवाबी फायरिंग की. उत्तराखंड द्वारा सूचना दी गई है कि वहां पर एक महिला की मृत्यु हुई है. आगे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल हमारी प्राथमिकता पुलिसकर्मियों का इलाज कराना है.

बिना सूचना पहुंची यूपी पुलिस: उत्तरखंड पुलिस
उत्तराखंड पुलिस के डीआईजी नीलेश भरमे ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी. हम फॉरेंसिक टीम बुला रहे हैं. डॉग स्क्वाड आएगा, बेलस्टिक एक्सपर्ट्स को बुलाया जाएगा. इससे पता चलेगा किसकी गोली से महिला की मौत हुई है. यूपी पुलिस यहां बिना सूचना दिए आई. वो लोग सादी वर्दी में थे, इस घटना में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हुई है. हमने इसमें 302, 147, 506, 120 में मुकदमा दर्ज किया है. इसमें भी करवाई की जा रही है कि वो लोग कौन थे, जो पुलिस अभिरक्षा से भी भाग गए. इसकी जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...