3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यटिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बवाल, भाई के विरोध में बहन...

टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बवाल, भाई के विरोध में बहन का इस्तीफा

Published on

मंडी

हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र ठाकुर के पुत्र रजत ठाकुर को टिकट मिलने के बाद रजत ठाकुर की बहन वंदना ठाकुर ही विरोध में उतर आई हैं। बताया जा रहा है कि बंदना गुलेरिया भी टिकट के लिए दावेदारी जता रही थीं, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला है, जिससे वह अपने पिता और भाई से खासी नाराज हैं। भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री वंदना ठाकुर ने उनके भाई को टिकट देने के विरोध में अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही संगठन की 55 अन्य महिलाओं ने भी इस्तीफा दे दिया है।

इसके बाद वंदना ठाकुर ने सोशल मीडिया पर भी जमकर गुस्सा निकाला। सुबह ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर खूब बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली से टिकट तो ले आते हैं, मगर वोट कहां से लाएंगे। वहीं, बाद में एक और पोस्ट डाली और कहा कि हर बार परिवारवाद में बेटियों की बलि क्यों दी जाती है और बाद में इन्होंने पोस्ट पर ही इस्तीफा दे दिया है।

इस पारिवारिक कलह से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता धर्म संकट में फंसकर रह गए हैं। एक तरफ जहां उन्हें बेटे को टिकट मिलने की खुशी है, वहीं बेटी की नाराजगी ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेटी वंदना उनके साथ लगातार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार में जुटी रही हैं। ऐसे में उनको नाराज देखकर वह स्वयं भी खुद को असहज पा रहे हैं। अब पिता महेंद्र सिंह ठाकुर और भाई रजत ठाकुर उन्हें मनाने में जुट गए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...