14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिकैबिनेट मंत्री पद को लेकर NCP में घमासान, प्रफुल्ल पटेल का पत्ता...

कैबिनेट मंत्री पद को लेकर NCP में घमासान, प्रफुल्ल पटेल का पत्ता कटा! BJP बोली- स्पष्ट करें नाम

Published on

नई दिल्ली,

मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के साथ ही आज केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों के दिग्गजों को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जा चुका है. जिनके पास फोन आया है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर ली है. इस बीच एनडीए का एक सहयोगी दल ऐसा भी है, जिसमें कैबिनेट मंत्री के पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है.

मंत्री पद को लेकर मतभेद अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में सामने आया है. दरअसल, एनसीपी के खाते में एक मंत्री पद गया है, जिसे लेकर पार्टी के दो सीनियर नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के बीच मतभेद शुरू हो गया है. दोनों ही नेताओं ने मोदी सरकार 3.0 में एनसीपी को मिल रहे कैबिनेट मंत्री के पद पर दावा ठोक दिया है. दोनों में से कोई भी अपनी दावेदारी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है.

बीजेपी ने किया विवाद से किनारा
पार्टी में दो बार के सांसद और चार बार के विधायक सुनील तटकरे का कहना है कि वह इस बार पार्टी के चुने गए इकलौते सांसद हैं. इसलिए कैबिनेट मंत्री का पद उन्हें मिलना चाहिए. वहीं, प्रफुल्ल पटेल 6 बार के राज्यसभा सांसद हैं. इसलिए उनका दावा है कि कैबिनेट मिनिस्टर का पद उन्हें मिलना चाहिए. दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. एनसीपी के अंदर छिड़े इस घमासान के बाद बीजेपी ने इस घमासान से दूरी बना ली है. भाजपा ने साफतौर पर कह दिया है कि यह एनसीपी का अंदरूनी मसला है, इसलिए इसे उन्हें खुद हल करना होगा.

मीटिंग में पहुंचे थे ये 22 सांसद
शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचने वालों में 22 सांसद शामिल थे. इनमें 1. सर्बानंद सोनोवाल, 2. चिराग पासवान, 3. अन्नपूर्णा देवी, 4. मनोहर लाल खट्टर, 5. शिवराज सिंह चौहान, 6. भागीरथ चौधरी, 7. किरेन रिजिजू, 8. जितिन प्रसाद, 9. एचडी कुमारस्वामी, 10. ज्योतिरादित्य सिंधिया, 11. निर्मला सीतारमण, 12. रवनीत बिट्टू, 13. अजय टमटा, 14. राव इंद्रजीत सिंह, 15. नित्यानंद राय, 16. जीतन राम मांझी, 17. धर्मेंद्र प्रधान, 18. गजेंद्र सिंह शेखावत, 19. हर्ष मल्होत्रा, 20. एस जयशंकर, 21. सीआर पाटिल, 22. कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...