20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालएमपी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, हिन्दू संगठनों ने रोकी बस, प्रशासन...

एमपी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, हिन्दू संगठनों ने रोकी बस, प्रशासन और संगठन आमने-सामने

Published on

जबलपुर

मंडला से दो बसें जबलपुर पहुंची थी, वापस मंडला जाते समय हिंदूवादी संगठनों ने बसों को रोक लिया और उसे लेकर थाने पहुंच गए। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आदिवासियों को धर्मांतरण के लिए जबलपुर चर्च लाया गया था। पुलिस ने बस में सवार व्यक्तियों का नाम पता नोट कर उन्हें वापस भेज दिया। रांझी थाने में घंटो हंगामे की स्थिति बनी रही।

रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि मंडला जिले के महाराजपुर थानान्तर्गत मोहगांव निवासी लोग बस से धार्मिक यात्रा करने भंवरताल गार्डन गए थे। सभी लोग बस में सवार होकर चर्च घूमने जा रहे थे। तभी रास्ते में विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य धार्मिक संगठनों ने बस को रोक लिया, बस रुकते ही ड्राइवर फरार हो गया। जिसके बाद बस को थाने ले गए। उनका आरोप था कि मंडला से आदिवासियों का धर्मांतरण करवाने के लिए उन्हें जबलपुर लाया गया था।

पूर्वजों ने पहले ही अपना लिया ईसाई धर्म
पुलिस पूछताछ के दौरान बस में सवार लोगों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने पहले ही ईसाई धर्म अपना लिया है। वह भी ईसाई धर्म को मानते हैं। जिसके बाद बसों में सभी व्यक्तियों के नाम व पता नोट किया गया। सभी दस्तावेजों की जांच के लिए मंडला जिले के संबंधित अधिकारी को भेजे जा रहे हैं। संबंधित थाना जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा।

विश्व हिंदू परिषद का आरोप
विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजक आरती शुक्ला ने बताया कि संगठन को शिकायत मिली थी कि मंडला से आदिवासियों को धर्मांतरण कराने जबलपुर लाया गया था। लालच देकर आदिवासियों को धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इस संबंध में थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गयी है। सभी आदिवासियों के दस्तावेजों की जांच सूक्ष्मता से की जाए।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...