3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिसिसोदिया को समन पर घमासान, जबरन हटाए गए AAP नेता; जमकर धक्का-मुक्की

सिसोदिया को समन पर घमासान, जबरन हटाए गए AAP नेता; जमकर धक्का-मुक्की

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ की जा रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कई आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। आप सांसद संजय सिंह को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से सुरक्षाकर्मियों की धक्का-मुक्की हुई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी वहां मौजूद थे। संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। आप कार्यकर्ताओं को जब पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया तो संजय सिंह ने कहा कि सांसद के साथ जुल्म कर रहे हैं। पूरी गुजरात की जनता देख रही है। इनको जवाब देगी गुजरात के चुनाव में। आज जो साजिश है सिसोदिया को गिरफ्तार करने की उसका जवाब जनता वोट से देगी। पुलिस का कहना है कि आप सांसद और कार्यकर्ताओें ने यहां पहले से लागू धारा 144 का उल्लंघन किया है।

दिल्ली के चर्चित आबकारी घोटाले में आरोपी बनाए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को समन भेज कर सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था। जिसके बाद आज मनीष सिसोदिया सीबीआई के दफ्तर पहुंचे। सीबीआई ने डिप्टी सीएम से पूछताछ के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर रखी है। सिसोदिया पर सीबीआई की यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी को जरा भी रास नहीं आई है। सिसोदिया जब सीबीआई मुख्यालय पहुंचे तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहां प्रदर्शन किया। सांसद संजय सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लगाई गई है।

कहा जा रहा है कि आबकारी नीति, एफआईआर में नामजद अन्‍य आरोपियों से संबंध और छापे के दौरान बरामद दस्‍तावेज के संबंध में दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम से पूछताछ हुई है। बता दें कि सीबीआई मुख्‍यालय जाने से पहले मनीष सिसोदिया पार्टी कार्यालय और उसके बाद वहां से राजघाट पहुंचे थे। दूसरी तरफ, बड़ी तादाद में समर्थक मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर इकट्ठा हो गए थे, ताकि वे उनके साथ सीबीआई मुख्‍यालय तक जा सकें।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...