7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीति'रुपया 80 पार, 45 साल में सबसे ज्यादा क्यों बेरोजगार' राहुल गांधी...

‘रुपया 80 पार, 45 साल में सबसे ज्यादा क्यों बेरोजगार’ राहुल गांधी बोले- देश के ‘राजा’ से हैं 10 सवाल

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 10 सवाल पूछे हैं. राहुल ने कहा है कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के उनके वादे का क्या हुआ? कांग्रेस नेता ने रुपये की गिरती कीमतों पर पीएम मोदी पर हमला बोला है और कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपया 80 पार कैसे हो गया है. उन्होंने कहा है कि देश के युवाओं को ठेके पर 4 साल के लिए सैनिक बनने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है?

संसद के हंगामें की ओर प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान खीचतें हुए राहुल गांधी ने कहा है कि मानसून सत्र में हम प्रधानमंत्री जी से जनता के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे. जनता के कई सवाल थे जिनके जवाब प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देने थे. लेकिन उनकी तानाशाही देखिए, सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री मोदी इतने नाराज हो गए कि 57 सांसदों को गिरफ़्तार करवा दिया और 23 को निलंबित करवा दिया. राहुल ने कहा कि खैर जो सवाल उन्हें पूछने नहीं दिए जा रहे, वो यहां पूछ रहे हैं देश के ‘राजा’ से.

1. 45 सालों में आज सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी क्यों है? हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?

2. जनता की रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीज़ों जैसे दही-अनाज पर GST लगा कर, उनसे दो वक़्त की रोटी क्यों छीन रहे हैं?

3. खाने का तेल, पेट्रोल-डीज़ल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता को राहत कब मिलेगी?

4. डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 80 पार क्यों हो गई?

5. आर्मी में 2 सालों से एक भी भर्ती नहीं करके, सरकार अब ‘अग्निपथ’ योजना लाई है, युवाओं को 4 साल के ठेके पर ‘अग्निवीर’ बनने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है?

6. लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है, आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं?

7. फसल बीमा से इंश्योरेंस कंपनियों को ₹40,000 करोड़ का फायदा करवा दिया, मगर 2022 तक किसानों की ‘आय दोगुनी’ करने के अपने वादे पर चुप, क्यों?

8. किसान को सही MSP के वादे का क्या हुआ? और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवज़ा मिलने का क्या हुआ?

9. वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में मिलने वाली 50% छूट को बंद क्यों किया? जब अपने प्रचार पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं तो, बुज़ुर्गों को छूट देने के लिए पैसे क्यों नहीं हैं?

10. केंद्र सरकार पर 2014 में 56 लाख करोड़ कर्ज़ था, वो अब बढ़ कर 139 लाख करोड़ हो गया है, और मार्च 2023 तक 156 लाख करोड़ हो जाएगा, आप देश को कर्ज़ में क्यों डूबा रहे हैं?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि सवालों की लिस्ट बहुत लंबी है लेकिन पहले प्रधानमंत्री जी मेरे इन 10 सवालों का जवाब दे दें. राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को डराने-धमकाने से आपकी जवाबदेही खत्म नहीं हो जाएगी, हम जनता की आवाज हैं और उनके मुद्दे उठाते रहेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...