7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने चांद पर गड़ाई नजर, लूना 25 से दोस्‍त भारत के...

रूस ने चांद पर गड़ाई नजर, लूना 25 से दोस्‍त भारत के चंद्रयान-3 को दे सकता है मात, समझें पूरा मामला

Published on

मास्‍को

रूस करीब 50 साल बाद चंद्रमा पर फिर से कदम रखने जा रहा है। रूस की कोशिश है कि किसी तरह से चंद्रमा को लेकर वैश्विक प्रतिस्‍पर्द्धा में खुद को आगे रखा जाए। इस वजह से रूस लून-25 मिशन के जरिए खुद को स्‍पेस रेस में पूरी मजबूती के साथ पेश करने जा रहा है। रूस का लूना 25 लैंडर सोयूज 2.1b रॉकेट के अंदर रखा जा चुका है और शुक्रवार को इसे मास्‍को से चंद्रमा के लिए रवाना किया जाएगा। रूस की सरकारी न्‍यूज एजेंसी तास ने इसकी जानकारी दी है। रूस अपने लूना-25 को चांद के दक्षिण ध्रुव के पास भारत के चंद्रयान-3 के समय या उससे पहले सतह पर उतारने की तैयारी कर रहा है।

रूस के इस लूनर लैंडर को उतारने का मुख्‍य मकसद चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव इलाके में पहुंचना है जो अत्‍यधिक संभावनाओं से भरा बताया जा रहा है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रूस का यह लूना-25 यान संरचना की जांच करेगा और कई तरह के शोध करेगा। इसके अलावा प्‍लाज्‍मा और वातावरण में मौजूद धूल के कणों की भी जांच करेगा। इससे पहले साल 1976 में सोवियत संघ ने लूना-24 मिशन लॉन्‍च किया था जो चांद के नमूने लाने गया था। इसके बाद से रूस अब तक चांद से दूर ही बना हुआ था।

चीन और रूस की चंद्रमा पर अड्डा बनाने की तैयारी
अब रूस ने अपने लूना-25 मिशन के जरिए एक बार फिर से चंद्रमा पर अपने कदम बढ़ाए हैं। इसे रूस की नीतियों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब रूस चीन के साथ सहयोग कर रहा है ताकि चांद पर ‘कब्‍जे’ को लेकर छिड़ी वैश्विक प्रतिस्‍पर्द्धा में आगे बना रहा जाए। हालांकि 50 साल बाद एक बार फिर से रूस के चंद्रमा तक पहुंचने की राह आसान नहीं रही। यूक्रेन युद्ध की वजह से इसमें दो साल की देरी हुई है। रूस को यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी से दोस्‍ती तोड़कर खुद ही अब चंद्रमा मिशन के लिए उपकरण बनाना पड़ रहा है।

चंद्रयान-3 को मात दे सकता है लूना 25
रूस अब चीन के साथ दोस्‍ती मजबूत कर रहा है। दोनों का इलाका अब चांद पर अड्डा बनाने का है। चीन अब बहुत तेजी से अपने चंद्रमा मिशन को आगे बढ़ा रहा है ताकि अमेरिका के अंर्तेमिस मिशन को मात दी जा सके। चीन अब चांद पर इंटरनैशनल लूनर रीसर्च स्‍टेशन बनाना चाहता है जिसे यूएई और पाकिस्‍तान जैसे देशों से समर्थन मिल रहा है। रूस का लूना-25 यान 5 से 7 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाएगा। इसके बाद दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का प्रयास करेगा। रूस के इस टाइमलाइन से पता चलता है कि अगर सब सही रहा तो लूना-25 यान चंद्रयान के समय ही या उससे पहले ही चांद पर उतर जाएगा। चांद का यह इलाका पानी और कई खनिजों से भरा हुआ है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...