28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिरशियन ने राजस्थान की राजनीति में मचाई खलबली, कांग्रेस नेता की पोस्ट...

रशियन ने राजस्थान की राजनीति में मचाई खलबली, कांग्रेस नेता की पोस्ट के बाद चर्चाएं गर्म, क्या नया स्कैंडल खुलने वाला है

Published on

जयपुर

राजस्थान के सियासी गलियारों में पिछले कुछ दिनों से एक रशियन को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। अधिकतर नेता यही चर्चा कर रहे हैं कि रशियन के चक्कर में आखिर कौन नेता फंस गया है? क्या वह नेता बड़े स्तर का है? अगर बड़े औहदे वाला नेता है तो क्या उस नेता के खिलाफ कुछ कार्रवाई होने वाली है। खबर यह भी है कि विदेश दौरे से लौटे नेताजी दिल्ली की एक होटल में आराम फरमा रहे थे। तब उनके साथ एक रशियन नागरिक की मौजूदगी के आरोप लगे हैं। नेताजी की यह हरकत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई। कहा जा रहा है कि अब सीसीटीवी फुटेज हाईकमान तक पहुंचा तो नेताजी की सांसें फूल गई हैं। हालांकि अभी तक इस नेता के नाम को लेकर किसी ने सीधा खुलासा नहीं किया है।

पिछले दिनों किसी और कारण से रहे सुर्खियों में
जिस नेता के साथ रशियन की रासलीलाओं की चर्चाएं हैं। वे नेता सत्ताधारी पार्टी से बताए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से वे नेताजी लगातार खबरों की सुर्खियों में रहे। जिन खबरों को लेकर वे सुर्खियों में रहे, उसकी वजह रशियन नहीं बल्कि कुछ और मुद्दा था। उस मुद्दे को लेकर लोग पूछते रहे कि क्या नेताजी के पारिवारिक सदस्य की हरकत का खामियाजा नेताजी को भुगतना पड़ेगा।

उस दिन राजस्थान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने ट्वीट किया कि लफड़ा रसियन का है और साहब संकट में है। पत्रकार की इस पोस्ट से रशियन का मामला ज्यादा सुर्खियों में आ गया। जिन लोगों को रशियन के मामले की जानकारी नहीं थी। वे भी एक दूसरे से पूछने लगे कि ये रशियन का लफड़ा क्या है।

कांग्रेस प्रवक्ता की पोस्ट ने दी हवा
एक दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। उन्होंने सिर्फ इतना ही लिखा कि राजस्थान… होटल… रशिया…। कांग्रेस प्रवक्ता की इस पोस्ट से यह मामला और सुर्खियों में आ गया। अब ना केवल राजस्थान बल्कि दिल्ली और अन्य राज्यों में भी यही चर्चाएं छिड़ गई कि आखिर राजस्थान का कौनसा नेता रशियन के फेर में फंसा है। हालांकि कुछ बड़े स्तर के नेताओं को नेताजी का नाम पता है। मीडिया संस्थानों में कार्यरत अधिकतर लोगों को नेताजी का नाम पता है लेकिन फिलहाल किसी के पास सीसीटीवी फुटेज नहीं है। ऐसे में कोई नेताजी का नाम खुल कर लेने से बच रहे हैं।

फिर एक नए सेक्स स्कैंडल की आहट
राजस्थान की सियासी गलियारों में यह भी खबरें है कि राजस्थान में जल्द ही एक और सैक्स स्कैंडल सामने आने वाला है। जिस रशियन के साथ मस्ती की फुटेज होना बताया जा रहा है। वह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने से बचना मुश्किल है। आजकल के दौर में किसी भी वीडियो और फोटो को वायरल होने से बचाना काफी मुश्किल होता है। कोई ने कोई खुराफात कर देता है और उस खुरापात के बाद पूरा रायता फैल जाता है। आपको याद होगा पिछले साल राजस्थान के एक पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। लाखों लोगों ने उस नेताजी की हरकत को देखा। मामला पुलिस थाने से होता हुआ राजस्थान हाई कोर्ट तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बाद नेताजी को हाईकोर्ट से राहत मिल गई और वे जेल जाने से बच गए। अब जिस नेता का नाम सामने आ रहा है, वे नेताजी पद से हटाए जाएंगे या बचेंगे। यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...