4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलसचिन को 365 दिन तो कोहली ने सिर्फ 10 दिन में रचा...

सचिन को 365 दिन तो कोहली ने सिर्फ 10 दिन में रचा इतिहास, 50 वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

Published on

मुंबई

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है। किंग कोहली अब शतकों का अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। विराट ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन की पारी के दौरान कई कीर्तिमान स्थापित किए। किंग कोहली ने 291 मैच की 279वीं पारी में 50वां शतक पूरा किया जबकि सचिन को यहां तक पहुंचने के लिए 452 पारियां लगी थी। विराट ने चंद दिन पहले ही अपने 35वें जन्मदिन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक लगाकर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अब 50वां शतक पूरा करने में उन्हें सिर्फ 10 दिन और लगे जबकि सचिन को 48 से 49 के आंकड़े तक पहुंचने में 365 दिन लग गए थे।

विराट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
44वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विराट कोहली टिम साउदी की बॉल पर डेवोन कॉन्वे को अपना कैच थमा बैठे। वह 113 गेंद पर 117 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान नौ चौके और दो छक्के भी लगाए। श्रेयस अय्यर के साथ 128 बॉल पर 163 रन की पार्टनरशिप हुई। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। अब वह वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन (711) बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यहां भी उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को धराशायी किया, ‘क्रिकेट के भगवान’ ने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में अब सचिन के नाम बेस्ट स्कोर हो चुका है, इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 43 बॉल पर 35 रन बनाए थे।

हजारों दिन का सूखा
रनमशीन कहलाए जाने वाले विराट चंद दिन पहले तक शतकों के सूखे से गुजर रहे थे। 1021 दिन तक उनके बल्ले से कोई इंटरनेशनल शतक नहीं आया था। वह रन तो बनाते शतक के नजदीक भी जाते, लेकिन डबल डिजिट को तिहरे अंक में तब्दील नहीं कर पाते। अब एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। वर्ल्ड कप का तीसरा शतक बना चुके हैं। वह शुरुआती ओवर्स में बॉलर्स पर आक्रमण कर रहे हैं। मिडिल ओवर्स में दबदबा बढ़ा रहे हैं और साझेदारियों के साथ भारत को जीत की राह दिखा रहे हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...