14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'भगवा जलेगा...', JNU की दीवारों पर लिखे विवादित नारे, पोती लाल स्याही

‘भगवा जलेगा…’, JNU की दीवारों पर लिखे विवादित नारे, पोती लाल स्याही

Published on

नई दिल्ली,

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर विवादित स्लोगन का मामला सामने आया है. जेएनयू की दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP), प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर को लेकर विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं. हालांकि ये स्लोगन किसने लिखे, इसके पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं है, इसकी जांच की जा रही है.

दरअसल, रविवार सुबह जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर कई विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं. दीवारों पर ‘भगवा जलेगा’, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे विवादित नारे लिखे पाए गए. नीली स्याही से लिखे गए नाम पर लाल स्याही पोती गई है.

तस्वीरें स्कूल ऑफ लैंग्वेज जेएनयू कैंपस की हैं-
जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस में दीवार पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर)’ जैसे स्लोगन लिखे गए हैं. कई जगह फर्श पर भी नीले पेंट से ये स्लोगन लिखे गए हैं.हालांकि, दीवारों पर भगवा, कश्मीर और मोदी पर स्लोगन किसने लिखे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल इन दीवारों को साफ कराने और जांच के निर्देश दे दिए गए हैं.

पिछले साल लिखे गए थे ब्राह्मण बनिया विरोधी नारे
यह पहली बार नहीं है जब जेएनयू में दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखे गए हैं. पिछले साल भी ऐसी ही घटना सामने आए थे. करीब एक साल जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर बनिया और ब्राह्मण विरोधी जाति सूचक नारे लिखे गए थे. ‘ब्राह्मण बनिया भारत छोड़ो, ब्राह्मण बनिया हम आएंगे बदला लेंगे’ जैसे नारे लिखे गए थे.

इसके अलावा जेएनयू के ही कुछ प्रोफेसर्स की नेम प्लेट पर काली स्याही पोती गई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल हुई उस घटना के बाद जेएनयू प्रशासन ने एक जांच कमेटी का गठना किया था लेकिन इसके पीछे किन लोगों का हाथ था इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...