18 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यदूर से ही सलाम नमस्ते, SCO की बैठक में एस जयशंकर-बिलावल भुट्टो...

दूर से ही सलाम नमस्ते, SCO की बैठक में एस जयशंकर-बिलावल भुट्टो की तस्वीर से समझिए तल्खी

Published on

पणजी

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक गोवा में जारी है। आज सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगवानी की। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी आज हाथ जोड़ते हुए जयशंकर को हाय कहा लेकिन संबंधों में तल्खी यहां भी देखने को मिली। जयशंकर दूर से ही बिलावल को सलाम-नमस्ते करते नजर आए। थोड़ी सी चेहरे पर मुस्कान तो आई लेकिन तस्वीर देखकर साफ दिख रहा है था दिल नहीं मिलने वाले हैं। इस बैठक के शुरू होने से पहले ही भारत ने साफ कर दिया था कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी।

जैसे ही बिलावल मंच की तरफ बढ़े जयशंकर ने दूर से ही हाथ जोड़ लिया। इसके बाद बिलावल भी हाथ जोड़ते नजर आए। फिर दोनों नेता दूर-दूर खड़े होकर फोटो खिंचवाई। फोटो सेशन पूरा होने के बाद जयशंकर बिलावल से कुछ कहते नजर आ रहे हैं और फिर उन्हें हाथ दिखाकर आगे बढ़ने को कहते हैं। इसके बाद बिलावल सीने पर हाथ रखकर उन्हें धन्यवाद कहते नजर आए।

बिलावल की शुरुआती पढ़ाई कराची में हुई। फिर वह इस्‍लामाबाद के एक कॉन्‍वेंट स्‍कूल में पढ़े। 1999 में मां बिलावल को लेकर दुबई निर्वासित हो गईं। वहां उन्‍होंने बॉयज ओनली स्‍कूल में पढ़ाई की। बिलावल ने ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पास मास्‍टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री है।

पाक का बिना नाम लिए आतंकवाद पर भी सुना दिया
जयशंकर ने बैठक की शुरुआत में पाकिस्तान का बिना नाम लिए आतंकवाद पर उसे सुना दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अभी भी आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि आतंकवाद को सही नहीं ठहराया जा सकता है और इसके हर स्वरूप को रोकने की जरूरत है। आतंकवादियों की फंडिंग करने वालों पर भी रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद समेत सभी तरह के आतंकवाद को रोकने की जरूरत है। एससीओ की बैठक में आतंकवाद को रोकने पर सहमति है।

चीन के सदाबहार मित्र पाकिस्तान को बिना नाम लिए ही जयशंकर ने जमकर सुना दिया। जब जयशंकर आतंकवाद के मुद्दे पर बोल रहे थे तो बिलावल चुपचाप उन्हें सुन रहे थे। गौरतलब है कि आतंकवाद के कारण ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अभी तक तल्ख हैं। दोनों देशों के बीच आपकी बातचीत भी रुकी हुई है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...