4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलसचिन को सलाम तो अनुष्का को फ्लाइंग किस, शतक के बाद कोहली...

सचिन को सलाम तो अनुष्का को फ्लाइंग किस, शतक के बाद कोहली का ऐसा जश्न

Published on

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला खूब रनों की बौछार कर रहा है। उन्होंने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ गजब की पारी खेलते हुए 50वां वनडे शतक जड़ा और सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया। उन्होंने शतक जड़ने के बाद न केवल अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहा, बल्कि अपने हीरो सचिन तेंदुलकर को नतमस्त होकर सलाम किया और फिर फ्लाइंग किस फेंकते हुए अनुष्का शर्मा पर प्यार लुटाया।

पहले सचिन को सलाम
शतक जड़ने के बाद कोहली ने हेलमेट उतारा और बल्ला नीचे रखा। इसके बाद उन्होंने नतमस्तक होकर अपने हीरो सचिन को सलाम किया। इस पर सचिन भी ताली बजाते नजर आए।

फिर वाइफ अनुष्का पर लुटाया प्यार
इसके बाद उन्होंने वीआईपी बॉक्स में बैठी अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस फेंकते हुए प्यार लुटाया। दूसरी ओर, अनुष्का भी कहां पीछे थीं। उन्होंने भी उसी अंदाज में जवाब दिया।स्टैंड में बैठे बॉलीवुड स्टार्स, धाकड़ पूर्व क्रिकेटर्स और हजारों की संख्या में बैठे दर्शकों ने कोहली का खुली बाहों से ताली बजाते हुए स्वागत किया।

सचिन के नाम थे 49 शतक
महान सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए थे, जबकि कोहली अब उनसे आगे निकल गए हैं। सचिन, सचिन थे, लेकिन आज कोहली के रुतबे के आगे सब फीके हो गए। महान सचिन भी शायद कोहली की मन ही मन तारीफ कर रहे होंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...