7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराज्यसंभल के दबंग CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर, हिंसा के बाद होली-जुमा...

संभल के दबंग CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर, हिंसा के बाद होली-जुमा बयान से हुए थे चर्चित

Published on

संभल

संभल हिंसा के पांच महीने बाद मीडिया की सुर्खियां बने सीओ अनुज चौधरी का तबादला हो गया है। संभल सीओ की जिम्मेदारी अब आलोक भाटी को दी गई। वहीं अनुज को जिले में ही चन्दौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है। अनुज बीते साल संभल में हुई हिंसा के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए थे। होली के दौरान जुमे की नमाज पर बयान को लेकर उनपर जांच चल रही है।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को अनुज चौधरी सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स का तबादला किया। ट्रांसफर आदेश के तहत सीओ संभल अनुज चौधरी का तबादला चंदौसी किया गया है। उनकी जगह ट्रेनी आईपीएस आलोक भाटी को संभल का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

वहीं बहजोई में तैनात सीओ प्रदीप कुमार सिंह को यातायात प्रभारी बना दिया गया है। अभी तक यातायात की जिम्मेदारी देख रहे संतोष कुमार को सीओ लाइन कार्यालय भेजा गया है। चंदौसी के सीओ रहे आलोक सिद्धू को बहजोई सीओ की जिम्मेदारी दी गई है।

दरअसल पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अनुज चौधरी को जुमा वाले बयान मामले में क्लीन चिट दिए जाने पर ऐतराज जताया था। ठाकुर ने 9 अप्रैल को अनुज चौधरी के खिलाफ एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल पर शिकायत की थी। सीओ के सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज में उन्होंने कहा था कि अनुज सेवा और वर्दी नियमों का उल्लंघन करते हैं। वह बिना अधिकार के बयानबाजी करते हैं। अपने कार्यों को सांप्रदायिक रंग देते हैं। इससे माहौल तनावपूर्ण होता है और कुछ वर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी लॉ एंड ऑर्डर मनोज कुमार अवस्थी को जांच सौंपी थी। मनोज ने संभल के ASP उत्तरी श्रीश्चंद्र के साथ जांच की और जांच रिपोर्ट विशेष सचिव गृह विभाग को भेज दी थी। 17 अप्रैल को एएसपी संभल श्रीश्चंद्र ने सीओ को क्लीन चिट दे दी थी। अमिताभ ने डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलने की बात कही।

इसके बाद इस मामले की फिर से जांच करने की निर्णय लिया गया है। एएसपी संभल ने अमिताभ ठाकुर को लिखे पत्र में फिर से जांच करने की जानकारी दी और बताया कि उनको अपने आरोपों में सबूत देने के लिए 3 दिन का समय दिया है। इसके बाद आज तबादले की खबर आ गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...