12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलसानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक तय! दोस्त ने किया बड़ा...

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक तय! दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी अब टूटने की कगार पर पहुंच गई है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है. मगर इन अफवाहों को और भी मजबूती तब मिली, जब इस कपल के एक करीबी दोस्त का बयान सामने आया.

मीडिया रिपोर्ट्स में ही सानिया-शोएब के करीबी दोस्त के हवाले से खबर आई है कि अब ये दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. इनके बीच सबकुछ फाइनल हो चुका है. फिलहाल, शोएब मलिक पाकिस्तान में हैं. वह एक स्पोर्ट्स चैनल के लिए टी20 वर्ल्ड कप को लेकर काम कर रहे हैं.

आधिकारिक तौर पर सानिया-शोएब का तलाक हुआ
बताया गया है कि सानिया मिर्जा दुबई में हैं. सानिया ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी. इससे इन अटकलों को और हवा मिली है. शुक्रवार को सानिया मिर्जा ने बेटे इजहान के संग एक क्यूट सी फोटो शेयर की और लिखा, ‘वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं.’

वहीं, एक दूसरी मीडिया रिपोर्ट में शोएब मलिक के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के एक सदस्य के हवाले से कहा गया है कि तलाक हो गया है. इस सदस्य ने बताया कि आधिकारिक तौर पर सानिया और शोएब का तलाक हो गया है. दोनों अब अलग हो चुके हैं.

शोएब मलिक ने दिया है सानिया मिर्जा को धोखा
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शोएब मलिक किसी दूसरी लड़की को डेट कर रहे हैं. इसी वजह से उनके और सानिया के रिश्तों में खटास आई है. दोनों ने यह मामला सामने आने के बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था. रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया जा रहा है कि शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को कथित तौर पर धोखा दिया. हालांकि दोनों ने अभी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में एक पारंपरिक समारोह में शोएब मलिक और सानिया शादी के बंधन में बंधे थे. फिर शादी के दस साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने हाल ही में अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिका का जन्मदिन एक साथ मनाया था. शोएब मलिक ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी लेकिन सानिया ने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं पोस्ट कीं. इसे लेकर भी दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...