15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसंजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा, राउज एवेन्यू...

संजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले में ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. रातभर उन्हें ईडी के हेडक्वार्टर में रखने के बाद दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है. इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है.कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है.

.सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से पूछा कि जब संजय सिंह के खिलाफ आपके पास पुख्ता सबूत थे, तो फिर गिरफ्तारी में इतना वक़्त क्यों लगाया? साथ ही पूछा कि पैसों के जिस लेनदेन की बात आप (ED) कर रहे हैं, तो मामला तो काफी पुराना है, फिर गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों? वहीं जब ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की कस्टडी मांगी तो कोर्ट ने ईडी से पूछा कि संजय सिंह का फोन आपके पास जब्त है, तो कस्टडी क्यों चाहिए?

कोर्ट में ईडी ने कहा कि इस मामले में बयान अभी दर्ज हुए हैं. दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने बताया कि उसने 2 करोड़ रुपए संजय सिंह के घर दिए थे. इसके अलावा 1 करोड़ इंडो स्प्रिट के ऑफिस से लेकर भी संजय सिंह के घर दिए थे. कल (4 अक्टूबर 2023) जो सर्च हुई, उसमें डिजिटल एविडेंस मिला है. उसको लेकर कन्फ्रंट करना है. साथ ही ईडी ने कहा कि संजय सिंह का फोन हमने जब्त कर लिया है. इसमें कुछ कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं. हमें कुछ कन्फ्रंट कराना है.

इसके बाद कोर्ट ने पूछा कि फोन तो आपने ले ही लिया है. सीडीआर निकाल ही लेंगे, तो उसमें क्या कन्फ्रंट (आमना-सामना) करेंगे. ED ने कहा कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने कहा कि हमने 10 दिन की कस्टडी मांगी है, लेकिन बाद में कहा कि 7 दिन भी देंगे तो मंजूर है.ED ने कोर्ट को बताया कि दिनेश अरोड़ा ने कहा कि सजंय सिंह प्रभावशाली व्यक्ति हैं. इसलिए पहले उनका नाम नहीं लिया था. विजय नायर ने उसको धमकी भी दी थी. अभी दो और ऐसे लोग हैं, जिनका नाम उसने नहीं लिया है.

संजय सिंह के वकील ने दी ये दलील
संजय सिंह की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट मोहित माथुर ने कहा कि कुछ ऐसे मुकदमों में हैं, जिनमें जांच कभी पूरी नहीं होती. जांच का ये सिलसिला कभी नहीं रुकने वाला है. अब इस मामले में ED का स्टार गवाह दिनेश अरोड़ा है. वो ED और CBI दोनों मामलों में आरोपी था. दोनों ही मामलों में सरकारी गवाह बन गया है. उसकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है.

मोहित माथुर ने दलील दी कि दिनेश अरोड़ा की क्रेडिबिलिटी पूरी तरह से संदिग्ध है. जांच एजेंसी जिसको पकड़ना चाहती है, उसको दिनेश अरोड़ा के बयान पर ही पकड़ लेती है. एक बार भी जांच एजेंसी ने समन नहीं किया. दिनेश अरोड़ा बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है. एक अगस्त को जब इसी अदालत ने दिनेश अरोड़ा को ज़मानत दी तो उसके बाद से ही उसका टोन और अंदाज बदल गया.

‘दिनेश अरोड़ा के बदलते रुख पर गौर करें’
एडवोकेट माथुर ने कहा कि दिनेश अरोड़ा जब चाहे तब बयान देने लगते हैं.उन्होंने कोर्ट से कहा कि मैं आपसे विनती करता हूं कि आप दिनेश अरोड़ा के बदलते रुख पर गौर करें. उन्होंने एक बयान दिया, जो ईडी को पसंद नहीं आया. उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. फिर उन्हें जमानत दे दी गई और उनके बयान दर्ज किए गए. माथुर ने कोर्ट से कहा कि वह बयान देखिए जो 14 अगस्त को दर्ज किया गया था.

कोर्ट में संजय सिंह बोले- मेरे लिए अलग कानून क्यों?
कोर्ट में संजय सिंह ने कहा कि झूठ की कोई इंतेहा नहीं है. अमित अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया, मैं उनके लिए इतना अनजान था कि उसे मेरा नाम याद नहीं आया, लेकिन अचानक मेरा नाम याद आया. दिनेश अरोड़ा ने कई बार बयान दिया, उसको संजय सिंह का नाम याद नहीं आया. लेकिन अचानक इन्होंने क्या किया आप खुद समझ सकते हैं. अचानक क्या हुआ कि सबने मेरा नाम लिया? संजय सिंह ने कोर्ट से कहा कि मैं हाथ जोड़ के विनती कर रहा हूं, अगर इनके आरोप में सच्चाई है तो मुझे कड़ी से कड़ी सजा दें. लेकिन ऐसे बेबुनियाद जांच करना कहां तक उचित है? मुझे एक बार भी बुलाया नहीं गया, मेरे लिए अलग कानून क्यों सर?

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...