5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल'आखिरी बार खेलते देख लिया...', रोहित के करियर का The End? गावस्कर-शास्त्री...

‘आखिरी बार खेलते देख लिया…’, रोहित के करियर का The End? गावस्कर-शास्त्री ऐसा ही मानते हैं

Published on

सिडनी,

खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें और आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर रखा. रोहित मौजूदा सीरीज के 3 टेस्ट की 5 पारियों में 31 रन ही बना सके थे. उपकप्तान जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं, जिन्होंने रोहित की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट में भी कप्तानी की थी.

तो मेलबर्न टेस्ट रोहित का आखिरी मैच रहा?
भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का मानना है कि बॉक्सिंग-डे टेस्ट शायद रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट था. गावस्कर ने पहले दिन के खेल के दौरान कहा ,‘इसके मायने हैं कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC) के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो मेलबर्न टेस्ट रोहित का आखिरी टेस्ट होगा.’

रोहित के सिडनी टेस्ट ना खेलने पर गावस्कर क्या बोले?
उन्होंने कहा,‘विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के साथ शुरू होगा और चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ी को चाहेंगे जो 2027 फाइनल खेल सके. भारत वहां पहुंचता है या नहीं, यह बाद की बात है लेकिन चयन समिति की यही सोच होगी.’ उन्होंने कहा ,‘हमने शायद रोहित शर्मा को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया.’

वहीं, शास्त्री ने कहा ,‘टॉस के समय मेरे पूछने से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने यह बात कही कि कप्तान ने बाहर रहने का फैसला किया है और कहा कि शुभमन गिल के खेलने से टीम मजबूत होगी.’ उन्होंने कहा, ‘यह होता है जब आपके रन नहीं बन रहे हो और मानसिक रूप से आप वहां नहीं हों. यह कप्तान का काफी साहसी फैसला है कि वह इस मैच में बाहर रहने को तैयार हुए.’

‘घरेलू सीजन चालू रहता तो खेलने की सोच सकते थे’
भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए उसे सिडनी टेस्ट हर हालत में जीतना है. अगर यहां टीम हारती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी.

भारत को अगली टेस्ट सीरीज जून में खेलनी है. शास्त्री ने कहा ,‘अगर घरेलू सीजन चालू होता तो वह आगे खेलने की सोच भी सकते थे, लेकिन मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट के बाद घोषणा कर देंगे.’

उन्होंने कहा ,‘वह युवा नहीं हैं और ऐसा नहीं है कि भारत के पास युवाओं की कमी है. बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में आने की दहलीज पर हैं. कठिन फैसला है, लेकिन सभी को एक दिन यह फैसला लेना है.’

अन्य दिग्गजों ने क्या कहा –
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित के फैसले की तारीफ करते हुए कहा ,‘एकदम रोहित शर्मा वाला फैसला. सही समय पर टीम के लिए सही फैसला लेना. लेकिन इस मसले को लेकर इतना रहस्य समझ में नहीं आया. टॉस के समय भी इस पर बात नहीं की गई.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि एक कप्तान निर्णायक टेस्ट में बाहर रहने का फैसला नहीं करता और रोहित को खराब फॉर्म के कारण बाहर किया गया है.

उन्होंने ‘ट्रिपल एम क्रिकेट’ पर कहा ,‘किसी टीम का कप्तान सीरीज के आखिरी टेस्ट के लिए खुद को आराम नहीं देता. निर्णायक टेस्ट में. इसमें कोई शक नहीं कि उन्हें बाहर किया गया है. वे सिर्फ बता नहीं रहे हैं. इसके मायने यह नहीं है कि वह हमेशा के लिए बाहर है. खराब फॉर्म में होने के कारण वह बाहर हैं और यह कोई अपराध नहीं है.’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...