13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआंध्र प्रदेश में 'आश्रम वेब सीरीज' जैसा कांड, चंगुल से निकलकर पीड़िता...

आंध्र प्रदेश में ‘आश्रम वेब सीरीज’ जैसा कांड, चंगुल से निकलकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Published on

विशाखापत्तनम,

आपने ‘आश्रम’ वेब सीरीज तो जरूर देखी होगी. जिसमें आश्रम का स्वामी, जिसे सब पूजते थे, वह वहां रहने वाली लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. बिल्कुल ऐसा ही मिलता जुलता मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से सामने आया है. यहां पुलिस के पास एक नाबालिग लड़की ने वेंकोजी पालेम स्थित ज्ञानानंद आश्रम के प्रशासक पूर्णानंद सरस्वती पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए.

लड़की ने उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया कि कि आश्रम में उसके साथ छेड़छाड़ की गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार रात पूर्णानंद स्वामी को गिरफ्तार कर लिया. एमवीपी पुलिस के अनुसार, लड़की ने उन्हें बताया कि पूर्णानंद स्वामी ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार उसका यौन शोषण किया है. साथ ही उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया है. वह आश्रम से बाहर नहीं निकल पा रही थी.

कई बार कोशिश करने के बाद वह जैसे-तैसे आश्रम से भागने में सफल हुई और सीधे विजयवाड़ा आ पहुंची. यहां दिशा थाने में उसने पूर्णानंद स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

लड़की के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. मां-पिता की मौत के बाद वह अपनी नानी के घर रहने लगी थी. लेकिन कुछ समय बाद यानि दो साल पहले नानी ने उसे ज्ञानानंद आश्रम में भर्ती करवा दिया. तब से वह यहीं रह रही थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. लड़की को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है. साथ ही आरोपी पूर्णानंद सरस्वती से भी पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...