8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिनए एयरपोर्ट के निर्माण की बात पर आमने-सामने आए सिंधिया और चिदंबरम,...

नए एयरपोर्ट के निर्माण की बात पर आमने-सामने आए सिंधिया और चिदंबरम, दोनों के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Published on

नई दिल्ली

देश में नए हवाईअड्डों के निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बीच जुबानी जंग तब शुरू हुई जब उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार के दावे हैं कि उन्होंने “पिछले 7 वर्षों में 74 एयरपोर्ट बनाए हैं। लेकिन ये सभी दावे खोखले और झूठे हैं। कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि मई 2014 से लेकर केवल 11 हवाई अड्डे बनाए गए हैं। सरकार पर कटाक्ष करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि “घमंड करना और बढ़ा-चढ़ाकर कहना इसकी पहचान है। इधर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका जवाब देते हुए कहा कि “तथ्यों की जांच करना वर्तमान कांग्रेस का मजबूत पक्ष नहीं है।

पी. चिदंबरम ने आरोप लगाया कि 15 एयरपोर्ट ऐसे हैं जिनका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है। यह खाली पड़े हैं। क्योंकि इन एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट आती-जाती नहीं है। पी. चिदंबरम ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। इधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब देते हुए कहा कि देश में तेजी से विकास हो रहा है। पिछले 10 वर्षों में करीब 75 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हें। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 2024 तक देश में ऐसे हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाकर 100 तक करने का लक्ष्य है, जो अभी 74 है। उड़ान योजना को 2016 में शुरू किया गया था।

सिंधिया ने कहा, उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) के तहत आम यात्रियों को भी विमान में यात्रा करने का अवसर देने का लक्ष्य है। पिछले 6 साल में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। भारत दुनिया के विमानन क्षेत्र में तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। देश के अंतिम छोर तक विमानन सेवाओं को पहुंचाने का लक्ष्य रखे हुए हैं। कहा कि इससे देश में रोजगार बढ़ेगा और विकास की गति भी तेज होगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...