15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगौरीकुंड में जल, थल और नभ से हो रही है लापता लोगों...

गौरीकुंड में जल, थल और नभ से हो रही है लापता लोगों की तलाश, 48 घंटे से गायब हैं 20 लोग

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के गौरीकुंड में शुक्रवार मध्यरात्रि आए भूस्खलन के दौरान लापता हुए 20 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. बचाव दल रविवार लगातार कड़ी मेहनत कर उन 20 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं जो केदारनाथ जाते समय गौरीकुंड में अचानक आई बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन में लापता हो गए थे.

गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को लगभग 12 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे बरसाती झरने के करीब और मंदाकिनी नदी से लगभग 50 मीटर ऊपर स्थित तीन दुकानें बह गईं. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मंदाकिनी नदी उफान पर थी.

ड्रोन से भी ली जा रही मदद
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ( रुद्रप्रयाग) नंदन सिंह रजवार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, यात्रा प्रबंधन बल, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने रविवार को धारी देवी से कुंड बैराज तक ड्रोन की मदद से लापता लोगों की तलाश की, लेकिन लापता लोगों का पता नहीं चल सका.

रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ियों से गिरते पत्थरों के राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है. सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच लगभग छह किलोमीटर का इलाका भूस्खलन के मामले में अत्यधिक संवेदनशील है. शुक्रवार को दुकानों के मलबे से तीन शव बरामद किए गए लेकिन 20 लोग अब भी लापता हैं. रजवार ने बताया कि जिस जगह पर दुकानें थीं वहां और मंदाकिनी नदी में भी तलाशी अभियान जारी है.

अधिकांश पीड़ित नेपाल से
अधिकांश पीड़ित नेपाल से थे. उखीमठ के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट जितेंद्र वर्मा ने कहा कि खराब मौसम और मंदाकिनी के जल स्तर में वृद्धि ने बचाव अभियान को मुश्किल बना दिया है. उन्होंने कहा कि लगातार खराब मौसम के कारण और अधिक भूस्खलन का खतरा पैदा हो रहा है, अस्थायी कियोस्क और दुकानों के मालिक सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए स्वेच्छा से जगह खाली कर रहे हैं.

जिला प्रशासन ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच सड़क के दोनों ओर दुकानों और अन्य स्ट्रक्चर की पहचान करना शुरू कर दिया है जो भूस्खलन से खतरे में पड़ सकती हैं. शुक्रवार को बरामद किए गए तीन शवों की पहचान देवी बहादुर, टेक बहादुर और प्रकाश टम्टा के रूप में की गई है – ये सभी नेपाल के रहने वाले हैं.

लापता लोगों के नाम जारी
अभी भी लापता 20 लोगों में तिलवाड़ा के आशु और प्रियांशु चमोला, बस्ती के रणबीर सिंह, नेपाल निवासी अमर बोहरा, उनकी पत्नी अनीता बोहरा, उनकी नाबालिग बेटियां राधिका और पिंकी और बेटे पृथ्वी, जटिल और वकील शामिल हैं. भरतपुर के खानवा निवासी विनोद, सहारनपुर के नगला बंजारा के मुलायम, उत्सुया चोपड़ा के सुगाराम, बम बोहरा, चंद्र कामी, धर्मराज, नीर बहादुर, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, उनकी बेटी कुमारी निशा और रोहित बिष्ट भी लापता हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...