10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल ने दिया Flying...

भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल ने दिया Flying Kiss से जवाब

Published on

नई दिल्ली

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ों यात्रा राजस्थान पहुंच गई है। इस बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी की यात्रा के दौरान बीजेपी के कुछ समर्थक मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं तो राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

राहुल गांधी ने किया फ्लाइंग किस
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ यात्रा को आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच सड़क किनारे खड़े कुछ बीजेपी समर्थक तेजी से मोदी – मोदी के नारे लगाने लगते हैं। इस बात पर गुस्सा करने के बजाए राहुल गांधी समर्थकों को फ्लाइंग किस देने लगते हैं।

इस वीडियो को एंकर अमन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा की एक तस्वीर। जिसके जवाब में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कमेंट किया, “नफरत का जवाब सिर्फ मोहब्बत है, तुम भी आ जाओ तो बदल जाओगे।”

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
@uchil_rr नाम के एक यूजर ने कांग्रेस नेत्री के ट्वीट पर कमेंट किया – सबकुछ तो बढ़िया है मैडम, लेकिन राहुल गांधी कभी पीएम तो नहीं ही बन पाएंगे। @askrajeshsahu नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया,”यही रैली बीजेपी की होती और नारा लगाने वाले दूसरी पार्टी के, पता चलता अगले दिन सभी गिरफ्तार कर लिए गए। यह यात्रा इसीलिए शुरू की गई कि किसी की आवाज दबाई न जाए।” @Yaksh_Prashna नाम के यूज़र ने कमेंट किया कि एक तरफ नफरत है दूसरी ओर मोहब्बत।

@iCSRajput नाम के यूजर लिखते हैं कि कितनी खूबसूरत तस्वीर है। राहुल गांधी अपने विरोधी को भी किस दे रहे हैं और भाजपा का वोट छीन रहे हैं। @PravinJain121 नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया कि नफ़रत का जवाब प्यार से देना राहुल गांधी ने सीखा दिया है। मोदी, भाजपा आईटी सेल और न्यूज़ एंकरो ने आम लोगों में इतनी नफ़रत भर दी की, भारतीय संस्कृति के अतिथि देवो भव को लोग भूल ही गए लेकिन राहुल गांधी ने इस पर भी प्रेम से प्रतिक्रिया देकर अपना बड़प्पन दिखाया। नफ़रत हारेगी, भारत जीतेगा।

Latest articles

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

नगर निगम: एमआईसी की बैठक में 19 मुद्दों पर मंथन, स्वच्छता के लिए जमीन पर उतरीं कमिश्नर

भोपाल। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर मालती राय और कमिश्नर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...