12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'पहले ही दिन झुक गया सेंगोल', पहलवानों पर एक्शन को लेकर बोले...

‘पहले ही दिन झुक गया सेंगोल’, पहलवानों पर एक्शन को लेकर बोले तमिलनाडु के CM स्टालिन

Published on

चेन्नई,

प्रदर्शनकारी पहलवानों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में स्थापित सेंगोल पहले दिन ही झुक गया. दिल्ली में कानून व्यवस्था के उल्लंघन के लिए पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने पहलवानों को उस वक्त हिरासत में लिया जब वह जंतर-मंतर से नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे.

स्टालिन ने ट्वीट किया कि महिला पहलवानों ने भाजपा सांसद के खिलाफ महीनों पहले आरोप लगाए थे, लेकिन बीजेपी के नेतृत्व ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पहलवानों को घसीटकर हिरासत में लेना निंदनीय है. इससे पता चलता है कि पहले ही दिन सेंगोल झुक गया है. क्या यह उचित है कि इस तरह का अत्याचार (नए संसद भवन) के उद्घाटन के दिन भी होना चाहिए?

स्टालिन के इस बयान से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने ट्वीट किया, ‘राज्याभिषेक पूरा हुआ – ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!’

प्रियंका गांधी ने पहलवानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं. उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है. भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है. ये एकदम गलत है, पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है.

ममता ने कहा- मैं पहलवानों के साथ खड़ी हूं
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने साक्षी मलिक, विनेश फोगट और अन्य पहलवानों के साथ मारपीट की, उसकी कड़ी निंदा करती हूं. यह शर्मनाक है कि हमारे चैंपियंस के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है. लोकतंत्र सहिष्णुता में निहित है, लेकिन निरंकुश ताकतें असहिष्णुता और असंतोष को दबाने पर पनपती हैं. मैं मांग करता हूं कि उन्हें पुलिस द्वारा तुरंत रिहा किया जाए. मैं हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं.

अखिलेश ने पहलवानों के खिलाफ एक्शन को बताया मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज की घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के महिला सम्मान एवं सुरक्षा के सभी नारे खोखले हैं तथा वो केवल महिलाओं के वोट हड़पने के लिए थे.

तेजस्वी ने भी साधा केंद्र पर निशाना
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि विदेशों में देश का तिरंगा लहराने वाले पहलवानों और उसी तिरंगे के साथ सरकार की बदसलूकी देखिए. ये लोकतंत्र के साथ-साथ लोकलाज भी समाप्त कर रहे है. घोर निंदनीय.

 

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...