17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस का सीनियर नेता सभापति की मिमिक्री का वीडियो बना रहा था......

कांग्रेस का सीनियर नेता सभापति की मिमिक्री का वीडियो बना रहा था… राज्यसभा में कांग्रेस पर भड़के नड्डा

Published on

नई दिल्ली

संसद में विपक्ष और सरकार के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को राज्यसभा में सदन के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई। कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

दरअसल सदन के नेता जेपी नड्डा ने राज्यसभा में बार-बार होने वाले हंगामे की आलोचना की थी। उन्हें राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर बार-बार सदन में अनुशासनहीनता करने का आरोप लगाया। उन्होंने धनखड़ के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘धनखड़ जैसे संवैधानिक पद पर बैठे वरिष्ठ व्यक्ति को विपक्ष बार-बार अपमानित करता है। एक बार तो कांग्रेस का वरिष्ठ नेता संसद परिसर में धनखड़ जी की मिमिक्री का वीडियो बनाते हुए देखा गया। नड्डा ने कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई।’

नेता जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रेस कॉन्फ्रेंस की आलोचना की और कहा कि यह देश के ताने-बाने के खिलाफ है। नड्डा ने कहा, ‘देश सोरोस और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी के बीच संबंधों के बारे में जानना चाहता है।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस देश को अस्थिर कर रही है।’ बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘धनखड़ एक सरकारी प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं और एक स्कूल के प्रधानाध्यापक की तरह काम कर रहे हैं, अक्सर अनुभवी विपक्षी नेताओं को उपदेश देते हैं और उन्हें सदन में बोलने से रोकते हैं।’

‘चेयरमैन को चेयरलीडर कहा गया’
राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को संसदीय परंपरराओं पर कोई भरोसा नहीं है। सरकार ने कांग्रेस पर राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाया। जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे सभापति पर अपमानजनक टिप्पणी की है। सदन के चेयरमैन को चेयरलीडर कहा गया है।

Latest articles

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...