15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यसात फेरे, मांग में सिंदूर और फिर शादी के बाद एक साथ...

सात फेरे, मांग में सिंदूर और फिर शादी के बाद एक साथ उठी दूल्हा-दुल्हन की अर्थी

Published on

नालंदा

शादी का मतलब सात जन्मों के साथ से होता है। अगर कोई लड़का-लड़की विवाह बंधन में बंधते हैं तो वो एक दूजे से पूरी जिंदगी साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन नालंदा में एक शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हुआ ये कि वैवाहिक कार्यक्रम पूरे रस्मों रिवाज से पूरे हुए। बारात की विदाई भी ठीक से हो गई। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर हर कोई सन्न रह गया। दूल्हा-दुल्हन दोनों के ही घरों में मातम छा गया।

थोड़ी देर पहले शादी, सात जन्मों के साथ का वादा और फिर मौत
नालंदा में धूमधाम से शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर अपने घर को रवाना हो चुका था। दुल्हन बनी लड़की ने अपने ससुराल को लेकर मन में कई तरह के अरमान सजा रखे थे। उधर दूल्हा बने लड़के ने भी आगे की जिंदगी को लेकर बहुत कुछ सोच रखा होगा। दोनों के अरमान हकीकत बन पाते इससे पहले ही एक हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली।

ट्रैक्टर ने मारी दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी में टक्कर, हादसे में दोनों की मौत
ये भीषण हादसा गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर हुआ। बताया जा रहा कि हसनपुर गांव के पास दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें नवदंपती की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर ने दूल्हा-दुल्हन की कार को धक्का मारा जिससे भीषण हादसा हुआ।

दूल्हा-दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम
दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दूल्हा-दुल्हन का नाम पुष्पा कुमारी और श्याम कुमार था। जानकारी के मुताबिक, नालंदा के सतौआ गांव निवासी कारु चौधरी की 19 वर्षीया बेटी पुष्पा कुमारी की शादी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में रहने वाले श्याम कुमार से तय हुई थी। श्याम महरावां गांव निवासी तुला चौधरी के 21 वर्षीय बेटे थे।

लड़की-लड़की दोनों के ही गांव में छाया मातम
परिजनों के मुताबिक, श्याम की शादी को लेकर घरवालों ने खास तैयारी की थी। बड़े धूमधाम से बारात नालंदा आई थी। शादी में भी सब ठीक रहा लेकिन सात जन्मों का साथ निभाने वाले दूल्हा-दुल्हन चंद घंटे बाद ही इस दुनिया को बोल गए। जिसने भी उनके बारे में सुना वो सन्न रह गया।

चश्मदीदों ने बताया कैसे हुआ दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का एक्सीडेंट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी से टक्कर हुई थी। जिससे कार का गेट खुल गया और नवविवाहित जोड़ा बीच सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे उन दोनों की मौत हो गई। हादसे में श्याम के बहनोई जख्मी हुए है। एक बच्चा भी घायल हुआ है। सभी घायलों का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...