22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeभोपालMP में भी परिवारवाद की छाया, किसी की पत्नी, तो किसी का...

MP में भी परिवारवाद की छाया, किसी की पत्नी, तो किसी का बेटा लड़ रहा चुनाव, दोनों पार्टियों में ऐसे उम्मीदवार

Published on

भोपाल:

एमपी में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां ताल ठोकती नजर आ रही हैं। लगभग सभी सियासी घरानों के सदस्य भी इस रण में ताल ठोक रहे हैं। जिन जगहों पर इन घरानों के सदस्य मैदान में हैं, वहां चुनाव काफी रोचक हो गया है। राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार की गर्माहट धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और प्रचार अभियान भी गति पकड़ रहा है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और भाजपा सभी स्थानों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। जबकि, कांग्रेस को 28 सीटों पर चुनाव लड़ना है और वह अब तक सिर्फ 25 उम्मीदवारों के नाम का ही फैसला कर पाई है। अभी तीन संसदीय क्षेत्र ग्वालियर, मुरैना और खंडवा के लिए उम्मीदवार तय करना बाकी है। एक सीट खजुराहो गठबंधन के तहत सपा के खाते में गई है।

कोेई किसी से कम नहीं
बीजेपी हमेशा राजनीति में परिवारवाद का विरोध करती रही है। पीएम मोदी मंच से कई बार विरोधी दलों पर आक्रामक हुए हैं। कांग्रेस भी पार्टी में परिवारवाद होने से मना करती रही है। हालांकि, टिकट बांटने में लगभग हर बार परिवारवाद की छाया साफ नजर आती है। इस मामले में कोई किसी से पीछे नहीं रहता।

राज्य की बात करें तो गुना संसदीय क्षेत्र से सिंधिया राजघराने के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। सिंधिया राजघराने के कई प्रतिनिधि सियासत में सक्रिय रहे हैं और सांसद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक बने हैं। इसी सीट पर कांग्रेस ने भी परिवारवाद को महत्व दिया है और राव यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उनके पिता भाजपा से कई बार विधायक रहे हैं।

बात राजगढ़ की करें तो यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उनके बेटे जयवर्धन सिंह राघौगढ़ से विधायक हैं। इसी तरह छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने एक बार फिर नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है और उनके पिता कमलनाथ वर्तमान में विधायक हैं।

भाजपा ने रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र से अनीता सिंह चौहान को मैदान में उतारा है और उनके पति नागर सिंह चौहान वर्तमान में डॉ. मोहन यादव की सरकार में मंत्री हैं। समाजवादी पार्टी के खाते में सियासी समझौते के चलते खजुराहो सीट आई है। यहां से समाजवादी पार्टी ने मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया है। वे भी परिवारवाद का हिस्सा हैं क्योंकि उनके पति दीप नारायण यादव उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की गरौठा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। पार्टी ने पहले यहां से डॉ. मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, दो दिन बाद ही बदलाव कर मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया है।

अपने ही कहे पर कायम नहीं
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजनीतिक दल परिवारवाद को महत्व न देने की बात करते हैं, राजनीति के लिए सबसे नुकसानदायक बताने में भी नहीं चूकते। मगर, जब चुनाव आते हैं तो हर दल अपने-अपने तरह से परिवारवाद को परिभाषित करने लगता है। कोई घोषित उम्मीदवार की योग्यताएं बताने लगता है तो कोई चुनाव जीतने को महत्वपूर्ण बताता है। कुल मिलाकर राजनीतिक दल जो कहते हैं उस पर कायम नहीं रह पाते।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...