2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeशाहरुख के बेटे आर्यन कभी नहीं भूलेंगे यह सेल्फी! जानें कैसे इस...

शाहरुख के बेटे आर्यन कभी नहीं भूलेंगे यह सेल्फी! जानें कैसे इस एक फोटो ने ड्रग्स केस में उन्हें बचा लिया

Published on

क्रूज ड्रग मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के एवज़ में 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में नारकोटिक्स एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन आप जानते हैं अगर वो सेल्फी न होती तो ये सच कभी सामने नहीं आ पता। शाहरुख के बेटे आर्यन की एक सेल्फी ने इस केस पूरी तरह से बदल कर रख दिया। सिर्फ एक सेल्फी की वजह से आर्यन को ड्रग केस से राहत मिल गई और अब इसी सेल्फी ने समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।

शाहरुख के बेटे की सेल्फी का कमाल देखिए!
ये सेल्फी थी पी. गोसावी के साथ। आर्यन के साथ पी गोसावी ने नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के ऑफिस में एक सेल्फी ली थी। ये सेल्फी अक्टूबर 2021 में सामने आयी थी। एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने इस सेल्फी को लेकर सबसे पहले सवाल उठाए थे और ये पूछा था कि पी गोसावी एनसीबी में नहीं है बावजूद इसके वो कैसे एनसीबी की ऑफिस के अंदर आरोपी के साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं। इस सेल्फी के बाद ही केस ने एक दूसरा टर्न ले लिया।

आर्यन खान की सेल्फी ने बदला क्रूज ड्रग केस
दरअसल एनसीबी ने पी गोसावी और उसके एक साथी सांविल डिसूजा को एसे दिखाया जैसे वो एनसीबी में ही हो जबकि असल में ये दोनों वहां मौजूद घटना के स्वतंत्र गवाह थे। पी गोसावी की कार में ही आर्यन और दूसरे आरोपियों को लाया गया। इन्हें एनसीबी के दफ्तर में आने-जाने की पूरी छूट थी। ये आर्यन के साथ बाते कर रहे थे, उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे।

आर्यन को छुड़ाने के लिए मांगे थे 25 करोड़
इस मामले में जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि पी गोसावी एनसीबी के लिए शाहरुख के साथ 25 करोड़ की डील करवा रहा था। बेटे आर्यन को छुड़ाने के एवज में शाहरुख खान से 25 करोड़ की मांग हुई थी। इस मामले के सामने आने के बाद एनसीबी की विजिलेंस टीम जांच कर रही थी और चार दिन पहले यानी 11 मई को सीबीआई को उसने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद अगले दिन 12 मई को समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर फाइल की गई।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...