10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी को 'सुप्रीम' राहत मिलने पर शक्ति सिंह गोहिल ने भरी...

राहुल गांधी को ‘सुप्रीम’ राहत मिलने पर शक्ति सिंह गोहिल ने भरी हुंकार, ट्वीट में क्या लिखा, जानिए

Published on

अहमदाबाद

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी की दो साल की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल खुशी व्यक्त की है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट किया और लिखा राहुल गांधी जिंदाबाद। सत्यमेव जयते। इसके बाद गोहिल ने एक अन्य ट्वीट में शीर्ष कोर्ट का धन्यवाद व्यक्त किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से पहले सजा पर रोक के लिए गुजरात हाई कोर्ट गए थे। जिस दिन गुजरात हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया था। उस दिन कोर्ट में बतौर वकील शक्ति सिंह गोहिल भी मौजूद रहे थे।

राहत पर गुजरात कांग्रेस में जश्न
गुजरात प्रदेश प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल के अलावा कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद खुशी व्यक्त की है। गुजरात विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने लिखा सत्यमेव जयते । नफ़रत,डर और अन्याय के खिलाफ मोहब्बत एवं सच्चाई की जीत । जय हिंद। गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रमुख जगदीश ठाकोर ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा पर रोक का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है। यह सच्चाई एवं न्याय की जीत है। यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते – जय हिंद! जब राहुल गांधी को सूरत के सीजेएम कोर्ट ने दो साल की सुनाई थी। उस वक्त राज्य में कांग्रेस की कमान जगदीश ठाकोर के पास थी। कांग्रेस प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गुजरात के सभी शहरों में खुशी मानने का ऐलान किया है।

चार महीने बाद मिली राहत
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से पूरे 133 दिन बाद राहत मिली है। सूरत की सीजेएम कोर्ट के जस्टिस हरीश हसमुख वर्मा ने 23 मार्च को राहुल गांधी काे मोदी सरनेम मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अगले ही दिन राहुल गांधी की सदस्यता चली गई थी। सजा के खिलाफ राहुल गांधी पहले सेशन कोर्ट और फिर हाई कोर्ट गए थे। उन्होंने दो कोर्ट से राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद आखिर में राहत पाने के लिए राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...