4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलवानखेड़े में शमी-फाइनल... मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड पर बरपाया कहर तो यूपी...

वानखेड़े में शमी-फाइनल… मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड पर बरपाया कहर तो यूपी पुलिस ने कही ये बात

Published on

लखनऊ ,

भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गया है. बीते दिन मुंबई के वानखेड़े में उसने न्यूजीलैंड को शानदार तरीके से शिकस्त दी. जहां एक ओर बल्लेबाजी में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जलवा दिखाया तो वहीं मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से कीवी टीम पर कहर बरपाया. शमी ने 57 रन देकर न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. उनकी इस घातक बॉलिंग का हर कोई मुरीद हो गया. यूपी पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर शमी की अपने अंदाज में तारीफ की.

यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (अब X) पर सेमीफाइनल को ‘Shami Final’ और वानखेड़े ‘Won Khede’ लिखा. उसके इस पोस्ट को अब तक 40 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इसपर रिएक्ट भी किया है. लोगों को बधाई देने का ये स्टाइल पसंद आ रहा है. यूजर्स लिख रहे हैं कि सच में वानखेड़े में ‘शमी फाइनल’ हो गया.

अश्विवी वैष्णव ने कही ये बात
इसी तरह पर केंद्रीय मंत्री अश्विवी वैष्णव ने भी मोहम्मद शमी की सेमीफाइनल में धारदार गेंदबाजी की सरहाना की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- “शानदार शमी-फाइनल. शमी के 7 विकेटों ने 5.3 करोड़ ऑनलाइन दर्शकों का मनोरंजन किया.” इसके साथ मंत्री ने शमी की फोटो भी शेयर की.

न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस का ट्वीट (एक्स) भी जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर शमी ट्रेंड कर रहे हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. बता दें कि शमी ने सेमीफाइनल मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

1- शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में अब तक 4 बार यह कारनामा किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम था. स्टार्क ने 3 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए.

2- शमी वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. शमी से पहले किसी भारतीय गेंदबाज ने वर्ल्ड कप के मैच में 7 विकेट नहीं लिए.

3- शमी एक वर्ल्ड कप में 2 बार 5 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. शमी के अलावा यह कारनामा केवल ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ही कर सके हैं.

4- इसके अलावा शमी ने वर्ल्ड कप में सबसे कम मैच में 50 विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम कर लिया है.

5- शमी ने अब तक इस वर्ल्ड कप में 23 खिलाड़ियों को आउट किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड जहीर खान के नाम था. जहीर ने 2011 में 22 विकेट लिए थे. वहीं, एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले अब केवल स्टार्क और मैक्ग्रा ही शमी से आगे हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...