28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिशरद पवार ने की राहुल गांधी की तारीफ, बोले- कर रहे कड़ी...

शरद पवार ने की राहुल गांधी की तारीफ, बोले- कर रहे कड़ी मेहनत, विपक्षी दलों को ला सकते हैं साथ

Published on

चंडीगढ़, नई दिल्ली, मुंबई

कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खानपुर कोलियां से आगे बढ़ गई है। रविवार शाम कांग्रेस पार्टी के सांसद जोथीमणि ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में रोमांचक दिन रहेगा। सोमवार को पदयात्रा में महिलाएं पैदल मार्च करेंगी। राहुल गांधी महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

इससे पहले रविवार को एनसीपी चीफ शरद पवार ने राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेशनल लेवल पर सभी विपक्षी दलों को एकसाथ ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दिखा दिया है कि वो कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं। NCP चीफ ने कहा, “राहुल गांधी के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। वह आने वाले भविष्य में विपक्षी दलों के बीच आम सहमति बनाने में मदद करेंगे।”

रविवार को कोल्हापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शरद पवार ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा, “यह यात्रा भाजपा द्वारा उनकी इमेज खराब करने का जवाब साबित हुई है। लोगों का रुख उनके लिए बदला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार है क्योंकि कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा करना आसान नहीं है लेकिन वो यह कर रहे हैं।”

शरद पवार ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ कांग्रेस पार्टी तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें अन्य सियासी दलों, संगठनों और महात्मा गांधी की विचारधारा के समर्थक भी शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने यहा कि इस यात्रा को आम आदमी से भी सहयोग मिल रहा है। बड़ी संख्या में आम लोग भी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से एनसीपी चीफ के इस बयान को लेकर उनका धन्यवाद किया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि विपक्षी दलों का मकसद भाजपा को सत्ता से हटाना है और राहुल गांधी इसमें प्रमुख रोल निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न सियासी दलों के नेता इस यात्रा में शिरकत कर रहे हैं। यह एक संवाद शुरू करने में मददगार साबित होगा, जो संयुक्त मोर्चा बनाने की बात आने पर सबसे महत्वपूर्ण साबित होगा। विपक्ष का फोकस भाजपा सरकार हटाने पर है। कांग्रेस के ऊपर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी है क्योंकि वह देश में सबसे बड़ा विपक्षी दल है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...