11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्य'पूर्व PM शेख हसीना को शरण दी... और बात करते हैं बांग्लादेशी...

‘पूर्व PM शेख हसीना को शरण दी… और बात करते हैं बांग्लादेशी घुसपैठियों की’, हेमंत का शाह से बड़ा सवाल

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई हो गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए बांग्लादेश के साथ संबंध बढ़ाने का आरोप लगाया. गढ़वा विधानसभा सीट के रांका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास बांग्लादेश को लेकर “दोहरे मानदंड” हैं.

उन्होंने सवाल किया कि केंद्र ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बाहर किए जाने के बाद भारत में शरण लेने की अनुमति क्यों दी. सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ लेते समय संविधान के सामने सिर झुकाया, उन्होंने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार मिलेंगे, तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आपने बांग्लादेश के साथ कोई आंतरिक व्यवस्था की है? मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपने शेख हसीना के हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की अनुमति क्यों दी. आपने उन्हें किस आधार पर शरण दी है?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह टिप्पणी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रांची में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद आई है, उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. अमित शाह ने दावा किया था कि झारखंड में आदिवासी आबादी घट रही है और इसकी जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है.

सीएम सोरेन ने साधा अमित शाह पर निशाना
अमित शाह ने यह भी वादा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो झारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने और उन्हें बाहर निकालने के लिए एक सख्त कानून बनाएंगे. गृहमंत्री की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए सीएम सोरेन ने सवाल किया कि झारखंड में उत्पादित बिजली केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को क्यों दी जाती है.

सीएम सोरेन ने उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि झारखंड में उत्पादित बिजली बांग्लादेश को दी जा रही है, जबकि राज्य के लोगों को इन बिजली संयंत्रों से होने वाले प्रदूषण से जूझना पड़ रहा है. क्या केंद्र का यह कर्तव्य नहीं है कि वह सीमाओं की रक्षा करे और घुसपैठ को रोके? राज्य सरकारों की इसमें कोई भूमिका नहीं है. घुसपैठिए आपके (भाजपा) शासित राज्यों से भारत में प्रवेश करते हैं, आप वहां घुसपैठ को क्यों नहीं रोकते? सीएम सोरेन ने कहा कि वे (भाजपा) खुद स्वीकार करते हैं कि उनके राज्य में घुसपैठ होती है, फिर भी वे झारखंड को जिम्मेदार ठहराते हैं.

झारखंड में 2 फेज में होगी वोटिंग
बता दें कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. सत्तारूढ़ झामुमो विपक्ष के इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगा, जिसने 43 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस को 30 सीटें दी गई हैं, जबकि लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) को चार सीटें दी गई हैं.

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...