6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीयशिल्पी ने फोन पर कहा था- ये लोग मुझे मार देंगे, आखिरकार...

शिल्पी ने फोन पर कहा था- ये लोग मुझे मार देंगे, आखिरकार तोड़ दिया दम, मां को खोज रहा 4 महीने का बच्चा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के अशोक नगर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने सुसाइड किया है मगर परिजनों को कहना है कि बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल ज्योति नगर थाने में महिला के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, शिल्पी अपने ससुराल वालों के साथ अशोक नगर में रहती है। उसकी 18 मई 2022 को अंकित धारिया से शादी हुई थी। शादी धूमधाम से हुई थी। सजधज कर बारात गई थी। बारातियों का दिल खोलकर स्वागत हुआ था। पकवान बने थे, डीजे बजा था और शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गई थी। कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य चल रहा था। घऱवालों को लगा कि चलो बेटी की घर बस गया मगर फिर शिल्फी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

शिल्पी के घरवालों का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से लड़के वालों को दहेज दिया था। इसके बाद भी अंकित और उसके घरवाले दहेज के लिए शिल्फी को प्रताड़ित करते थे। वह कई महीनों तक चुपचाप सहती रही। किसी से कुछ नहीं कहा मगर जब बात ज्यादा बढ़ गई तो उसने फोन कर अपने मायकों वालों को इस बात की जानकारी दी।

क्राइम तक की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार का कहना है कि ससुराव वाले आये दिन शिल्पी के साथ मारपीट करते थे। उसकी सास राजेश्वरी धारिया उसे दहेज के लिए परेशान करती थीं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शिल्पी को उनसे मिलने नहीं दिया जाता था। उसे मायके नहीं आने दिया जाता था। वे दहेज के लिए शिल्पी को ताना मारते थे। कई बार मार खाने के बाद शिल्पी ने अपने मायके रोते हुए फोन भी किया था और कहा था कि ये लोग मुझे मार देंगे।

शिल्पी के परिवार का यह भी कहना है कि उसकी दोनों बड़ी ननदें औऱ देवर भी अपनी मां के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करते थे। वे अपनी मां का साथ देते थे मगर पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार, इस मामले की जांच एसडीएम शाहदरा कर रहे हैं।

हर बार माफी मांगते और फिर प्रताड़ित करते
शिल्पी के पिता का कहना है कि वे लोग मेरी बेटी को घर नहीं आने देते थे। उसे प्रताड़ित करते रहे। जब हमें शिल्पी ने उसके साथ होने वाले दुराचारों के बारे में बताया तो हमने उसके ससुराल वालों से बात की। उन्होंने हर बार माफी मांगी और कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। हम शिल्पी को घऱ लाते तो वे लोग आते माफी मांगते औऱ कहते आगे से ऐसा नहीं होगा।

इन सब के बीच शिल्पी ने बच्चे को जन्म दिया। सभी को लगा कि अब सब ठीक हो जाएगा मगर बच्चे के पैदा होने के बाद उनकी डिमांड और बढ़ गई। शिल्पी बहुत ज्यादा परेशान होने लगी और आखिरकार उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस ने शिल्पी के पति को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई एसडीएम की रिपोर्ट सामने आने के बाद की जाएगी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...