8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यसुप्रिया सुले CM और आदित्य डेप्युटी, शरद पवार और उद्धव की इस...

सुप्रिया सुले CM और आदित्य डेप्युटी, शरद पवार और उद्धव की इस डील के बाद टूटी शिवसेना?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के एक दावे से राज्य में फिर सियासत गर्म हो गयी है। अपने दावे में बावनकुले ने शिवसेना में पिछली साल हुई बगावत की असल वजह बताई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने एक नया सियासी फॉर्मूला तैयार कर लिया था। जिसके मुताबिक सुप्रिया सुले को साल 2024 में राज्य का मुख्यमंत्री और आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात तय की गई थी। जब यह बात शिवसैनिकों को पता चली तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया और बाद में शिवसेना के 40 विधायकों ने बगावत की थी। इसकी वजह से महाराष्ट्र की तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गयी थी। इस डील के विषय में विस्तार से बात करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार में उद्धव ठाकरे पांच साल तक मुख्यमत्री बने रहेंगे।

जबकि साल 2024 के चुनाव के बाद सुप्रिया सुले मुख्यमंत्री बनेंगी और आदित्य ठाकरे को डिप्टी सीएम बनाया जायेगा। बावनकुले के दावे पर यकीन करें तो यह भी कहा गया था कि आगामी चुनाव में शिवसेना के निर्वाचित विधायकों की संख्या भी कम होगी।

शरद पवार के टारगेट से डरे शिवसैनिक?
चंद्रशेखर बावनकुले ने यह दावा भी किया है कि इस काम के लिए महाविकास अघाड़ी के संयोजक शरद पवार ने पार्टी को चुनाव में 100 विधायक चुनकर लाने का टारगेट भी दिया था। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ उद्धव ठाकरे मंत्रालय नहीं जा रहे थे वहीं अजित पवार बतौर उपमुख़्यमंत्री मंत्रालय में काम कर रहे थे। शरद पवार के इसी टारगेट की वजह से शिवसेना के विधायकों को जीत का डर सताने लगा जो बाद में बगावत के रूप में बदल गया। महाराष्ट्र की सियासत में साल 2022 जून का महीना हमेशा याद रखा जायेगा।

इस महीने शिवसेना में बगावत हुई और आखिर में एकनाथ शिंदे और बीजेपी ने मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार को हटाकर शिंदे- फडणवीस सरकार का गठन किया। इस दौरान पार्टी के 40 विधायकों और 13 सांसदों ने भी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया। दोनों तरफ से यह जंग चुनाव आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई।

उद्धव ठाकरे को एक और झटका
स्थापना दिन के पहले उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। पार्टी की विधायक मनीषा कायंदे ने एकनाथ शिंदे गुट शामिल हो गयी हैं। इस बात की भनक लगते उद्धव ठाकरे ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। वहीं संजय राउत ने कहा कि मैं पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं। मनीषा कायंदे जैसे लोग किसी कचरे के सामान हैं। जो हवा का झोंका आते ही उड़ जाते हैं।

Latest articles

भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

भोपाल राजधानी में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार...

एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

भोपाल केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर...

8 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रंगे हाथ धराया

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार...

भोपाल की मस्जिद में जलसा, ट्रंप के पोस्टर पर विरोध प्रदर्शन

भोपाल राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...