13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यमुस्लिम पक्ष को झटका? हाई कोर्ट बोला- संभल मस्जिद 'विवादित ढांचा'

मुस्लिम पक्ष को झटका? हाई कोर्ट बोला- संभल मस्जिद ‘विवादित ढांचा’

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद को लेकर अभी भी विवाद की स्थिति है, हिंदू पक्ष मानता है कि वहां पर हरि-हरि का मंदिर हुआ करता था जिसे तुड़वाकर मस्जिद का निर्माण हुआ। इस मामले में लंबे समय से अदालत में सुनवाई चल रही है, हाई कोर्ट में भी कई घंटों की बहस हो चुकी है। अब इस बीच हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान संभल की जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया गया है।

हाई कोर्ट ने मस्जिद को लेकर क्या कहा?
जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिस रोहित रंजन ने सुनवाई के दौरान जामा मस्जिद को विवादित ढांचा लिखवाया है।बता दें कि हिंदू पक्ष लगातार इसे विवादित ढांचा बता रहा है, यह पहली बार है जब सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने भी ऐसा ही कह दिया है। इसी वजह से हिंदू पक्ष थोड़ा खुश है तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष इसे एक झटके के रूप में देख रहा है।

ASI रिपोर्ट में क्या पता चला था?
वैसे इससे पहले भी इलाहाबाद हाई कोर्ट से ही मुस्लिम पक्ष को झटका लगा था। तब अपील की गई थी कि जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत दे दी peS। उस मांग को लेकर ही हाई कोर्ट ने ASI से एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा था। तब कोर्ट ने तीन सदस्यों की एक टीम गठित की थी, उसमें प्रशासन का एक सदस्य, ASI का अधिकारी भी शामिल किया गया था।

कुछ घंटों के सर्वे के बाद ASI ने जो अपनी रिपोर्ट सौंपी, उसमें कई बड़ी बातें सामने आईं। ASI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभी रंगाई-पुताई की कोई जरूरत नहीं है, अब उसी रिपोर्ट को आधार बनाकर कोर्ट ने भी इसकी इजाजत नहीं दी है। उसी रिपोर्ट में कुछ बदलाव के संकेत भी दिए गए।

जामा मस्जिद में हुए बदलाव?
रिपोर्ट में ही बताया गया है कि मस्जिद में कई बदलाव देखने को मिले हैं। मस्जिद की फर्श के जो टाइल्स और पत्थर हैं, उनमें बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा मस्जिद के कई हिस्सों में सुनहरे, लाल, हरे और पीले रंग की मोटी तामचीनी पेंट भी किया गया है। दावा हुआ है कि इस पेंट के जरिए मूल सतह को ढकने की कोशिश हुई है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...