16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यजूते फेंकने वाले कीचड़, मैं खुद करूंगा उन्हें एक्सपोज, सचिन पायलट के...

जूते फेंकने वाले कीचड़, मैं खुद करूंगा उन्हें एक्सपोज, सचिन पायलट के खिलाफ फिर आक्रमक हुए मंत्री

Published on

बूंदी

पुष्कर में जूते फेंकने के मामले से आहत खेल मंत्री अशोक चांदना अब खुलकर पायलट के विरोध में आ गए हैं। बूंदी में मीडिया से बातचीत के दौरान भी वह पायलट के नाम पर मुखर होकर बोले। चांदना ने कहा जो जूते फेंकने वाले लोग थे। वह कतई लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते। इतना ही नहीं इस दौरान चांदना ने जूता फेंकने वालो को कीचड़ बता दिया। मंत्री ने कहा शहीदों के कार्यक्रमों में इस तरीके से जूता फेंकना लोगों की मानसिकता बताता है। यह जूता शहीदों के परिजनों को भी लगा, जो बिल्कुल सही नहीं है। घटना के पीछे कौन है यह सब जानते है।

पायलट के मुख्यमंत्री बनने वाला तंज कसने वाले बयान के सवाल पर चांदना ने कहा कि यह उनके ही लोग थे। जिन्होंने जूते फेंके, जो लगातार सभा में नारेबाजी कर रहे थे। हुड़दंग कर रहे थे। जूते तक फेंक रहे थे। उन्हें फॉलो करते हुए नजर आए हैं। तो इससे साफ पता लगता है कि कौन यह षड्यंत्र रच रहा था।

जूते फेंकने वालों का मैं खुद पर्दाफाश करूंगा….
मंत्री चांदना ने कहा कि आने वाले दिनों में जूते फेंकने वाली घटना का मैं खुद पर्दाफाश करूंगा। मीडिया के सामने इसका जवाब दूंगा। घटना प्री प्लान थी। यह आम घटना नहीं है। पूरी प्लानिंग के तहत जूते फेंकने की घटना हुई। वरना सभाएं तो पहले भी हुई। लेकिन ऐसी घटनाएं कभी नहीं हुई। हालांकि कुछ देर बाद चांदना यह भी कहते सुनाई दिए कि कहा राजनीति में ऐसी घटनाएं होती रहती है।

बूंदी में मीडिया से बातचीत करने के पहले हिंडोली में चांदना ने खेलकूद प्रतियोगिता समारोह को संबोधित करते हुए कहा एक-दो दिन से प्रदेश में कुछ घटनाक्रम चल रहा है।उनकी किसी को परवाह करने की जरूरत नहीं है। यह सब कीचड़ कादा बाहर का है। ऐसी मानसिकता वालों को बाहर ही रहने दो। इसको अपने अंदर नहीं घुसने देना।

जूते फेंकने वाले सचिन पायलट समर्थक
जूता फेंकने की घटना से चांदना बडे आहत दिख रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर पायलट पर बयानी हमला किया। इस ट्विटर वार पर मंत्री चांदना ने कहा कि जूते फेंकने वाले समर्थक पायलट के समर्थक थे। वह लगातार सभा में उनके नारे लगा रहे थे। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह अचानक से हुआ घटनाक्रम था। पहले से षड्यंत्र रचा हुआ कार्यक्रम था। इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम में हर किसी की हिम्मत नहीं होती कि वह ऐसी हरकत करें। प्रदेश सरकार के मंत्री मंच पर थे और लगातार नारेबाजी कर रहे थे जूते फेंक रहे थे तो इस घटना से यह साफ तौर से साबित होता है कि किसने यह विवाद करवाया है। चांदना ने आगे कहा कि यह विकास के मुद्दों से ध्यान अटका कर विवाद करने जैसा है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...