11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयगली में आकर दिखाओ..., लड़की के चैलेंज पर पहुंचे लड़के, दोनों का...

गली में आकर दिखाओ…, लड़की के चैलेंज पर पहुंचे लड़के, दोनों का मर्डर

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली में इंस्टाग्राम पर लाइक्स और कमेंट को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड ने दिल दहला दिया है. हैरानी की बात यह है कि एक लड़की ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में लड़की समेत चार आरोपियों को पकड़ा है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल भलस्वा डेरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन और पूछताछ में जुटी हुई है.

डबल मर्डर का यह मामला उत्तरी बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकुंदपुर पार्ट-2 से सामने आया है. जहां पर विजयदशमी के कार्यक्रम से लौट रहे साहिल नाम के एक युवक और उसके दोस्त को ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया.

Instagram फॉलोअर्स बढ़ाने पर विवाद
बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाली राखी (परिवर्तित नाम) नाम की एक लड़की और साहिल के बीच इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने और पोस्ट पर कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच राखी ने साहिल को अपने घर के सामने की गली में आने का चैलेंज दिया.

चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला
साहिल अपने दोस्त निखिल के साथ राखी से मिलने पहुंचा, लेकिन वहां कुछ राखी का नाबालिग भाई और उसके कुछ जानने वाले फॉलोअर्स पहले से ही मौजूद थे, जिन्होंने साहिल और निखिल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया.

इस हमले में दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. पास में खड़ी हुई भीड़ में से कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हाथ में हथियार लेकर बदमाश लोगों को भी डराते रहे और फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

दोनों की इलाज के दौरान मौत
मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जहां पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया. वहीं, आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की तो इलाज के दौरान मौत हो गई और दूसरे की हालत बिगड़ी तो उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, जिसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है.

साहिल को फोन कर बुलाया
इस पूरी वारदात के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा होनी चाहिए. बताया जा रहा है कि जिस लड़की ने साहिल को फोन कर बुलाया था, वह पहले भी कई बार इलाके के लोगों को धमकी दे चुकी है. मृतक साहिल की बुजुर्ग नानी ने कहा कि अगर आरोपियों को फांसी नहीं मिली तो वह खुद मौत को गले लगा लेंगी.

इस वारदात में कौन-कौन शामिल?
फिलहाल पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूरे मामले की छानबीन के लिए पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. और इस वारदात में कौन-कौन शामिल है? इसका भी पता लगा रही है.शुरुआती जांच में यही पता चला है कि लड़की और साहिल के बीच इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढाने और लाइक्स के लेकर विवाद था, जिसके बाद लड़की ने साहिल को अपने घर के सामने आने के लिए कहा था.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...