11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलशुभमन गिल ने 208 रनों की पारी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी,...

शुभमन गिल ने 208 रनों की पारी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन से लेकर कोहली तक को पछाड़ा

Published on

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे गिल ने 149 गेंदों पर 208 रन ठोक दिये। गिल 48वें ओवर के बाद 182 रन बनाकर नाबाद रहे। 49वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर गिल ने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। इस पारी के दौरान गिल ने 19 चौके और 9 छक्के लगाए। मैच में गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय ​
शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन भारत के लिए वनडे में 200 रनों की पारी खेल चुके हैं।

200 लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। ईशान ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल और 145 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था। गिल ने 23 साल और 132 दिन में 200 रन बना दिये।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा
शुभमन गिल ने इस पारी के दौरान महान सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रन बनाए थे। अब गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

19 पारियों में तीसरा शतक
शुभमन गिल ने 19 वनडे पारियों में अपना तीसरा वनडे शतक लगाया। उन्होंने पिछले ही मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ शिखर धवन ने ही उनसे कम पारियों में 3 वनडे शतक लगाए हैं। धवन ने 17 पारियों में ऐसा किया था।

वनडे में सबसे तेज एक हजार रन
इस पारी के दौरान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिये हैं। 106 रन बनाने के साथ ही 19 पारियों में गिल ने वनडे में एक हजार रन का आंकड़ा छूआ। वह वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। कोहली और धवन ने 24-24 पारियों में हजार रन पूरे किये थे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...