5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलसिंगापुर, जापान और अब अमेरिका... विदेश में तेजी से अपना बिजनेस फैला...

सिंगापुर, जापान और अब अमेरिका… विदेश में तेजी से अपना बिजनेस फैला रहे रोहित शर्मा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। 36 साल के हो चुके रोहित ने संन्यास से पहले अपना बिजनेस बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस क्रम में वह अमेरिका पहुंच गए हैं। अमेरिका में क्रिकेट काफी तेजी से बढ़ रहा है। वहां हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट का भी आयोजन किया गया था। अब रोहित शर्मा ने कैलिफोर्निया में अपनी क्रिकेट एकेडमी लॉन्च कर दी है।

खुद रोहित पहले अमेरिका
सिंगापुर के रूप क्रिकेटर चेतन सूर्यवंशी रोहित शर्मा के बिजनेस पार्टनर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के साथ फोटो शेयर की। इसमें अमेरिका की कप्तानी कर चुके सौरभ नेत्रावलकर भी थे। रोहित शर्मा की एकेडमी का नाम क्रिककिंगडम क्रिकेट एकेडमी है। अगले साल अमेरिका के पास टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी है। रोहित ने लॉन्च के मौके पर कहा कि मैं यहां फिर से आने के लिए काफी उत्सुक हूं।

कई देशों में फैला है बिजनेस
रोहित शर्मा की यह पहली क्रिकेट एकेडमी नहीं है। रोहित की एकेडमी भारत के अलावा जापान और सिंगापुर में भी हैं। ये सभी देश क्रिकेट में नए हैं और वहां इसका चलन कम है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और मुंबई में रोहित शर्मा के साथी धवल कुलकर्णी मेंटर की भूमिका निभाते हैं। क्रिकेट के जाने माने कोच डेव व्हाइटमोर भी एकेडमी के साथ जुड़े हुए हैं।

एशिया कप से पहले आराम
भारतीय टीम को इस महीने के अंत में शुरू हो रहे एशिया कप में हिस्सा लेना है। रोहित शर्मा उससे पहले आराम कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच में भी रोहित प्लेइंग इलेवन से बाहर थे। एशिया कप के बाद रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में उतरेगी। टीम ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...