5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यसिंगर फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या, चाकुओं से गोदकर फरार...

सिंगर फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या, चाकुओं से गोदकर फरार हुए बदमाश

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मृतक की पहचान खुर्शीद के रूप में हुई.जानकारी के मुताबिक, खुर्शीद फेमस लोक संगीत गायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई था. फिलहाल इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है.

घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की है. शनिवार देर शाम खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था. हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. परिजनों को हमले की सूचना मिली तो वे तुरंत खुर्शीद को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकित तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

डॉक्टरों ने खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद रतनपुरी पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. वहीं, पुलिस उन तीन हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

40 वर्षीय किसान की हत्या
उधर, छपार थाना क्षेत्र के पराई गांव में देर रात 40 वर्षीय किसान की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब किसान खेत से अपने घर वापस लौट रहा था. मृतक का नाम कुलदीप था. वह पराई गांव का ही रहने वाला था. किसान की हत्या की सूचना पर पुलिस आलाधिकारी डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...