12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यसर, सहारा इंडिया! चिंता मत कीजिए.. अमित शाह लगे हुए हैं, पैसा...

सर, सहारा इंडिया! चिंता मत कीजिए.. अमित शाह लगे हुए हैं, पैसा जरूर मिलेगा, बिहार के मंत्री ने कहा

Published on

भागलपुर:

सहारा इंडिया में जिन लोगों ने पैसा जमा किया है, उनके लिए एक अच्छी खबर है। सहारा इंडिया की जब्त की हुई संपत्ति को बेचकर बिहार सरकार निवेशकों का पैसा वापस करेगी। बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने ये बात कही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार सहारा इंडिया में फंसे हुए लोगों के पैसे वापस दिलाने की कोशिश कर रही है। सरकार ने सहारा की संपत्ति जब्त कर ली है। इसी संपत्ति से सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को उनका पैसा वापस मिलेगा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इस काम में लगे हुए हैं।

बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार गुरुवार को भागलपुर के नवगछिया में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं ने उनसे अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से सहारा इंडिया में उनके निवेश किए हुए पैसे फंसे हुए हैं। इसके बाद मंत्री ने जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं की एक लिस्ट बनाई जाएगी। फिर उनके भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।

प्रेम कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को उनका पैसा वापस दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार सहारा इंडिया की संपत्ति बेचकर निवेशकों को पैसा लौटाएगी। बिहार के बहुत से लोगों का पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है। लोग सहारा इंडिया के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। ज्यादातर निवेशक गरीब परिवार से हैं। उन्होंने अपने भविष्य के लिए अपनी मेहनत की कमाई का पैसा सहारा में जमा किया था। लेकिन उन्हें उनका पैसा वापस नहीं मिल रहा है।

बिहार में जमाकर्ताओं की लिस्ट बनाई जाएगी
बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के मुताबिक केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इस काम में जुटे हुए हैं। मंत्री डा. प्रेम कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान होगा। उन्होंने कहा कि अब बिहार में सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं की एक लिस्ट बनाई जाएगी। फिर उनके भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने जमाकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार सहारा इंडिया में फंसे पैसे लोगों को वापस दिलाएगी। सहारा की संपत्ति सरकार ने जब्त कर रखी है। इसी संपत्ति से सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को भुगतान किया जाएगा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...