14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीय'सीधे SC आना ठीक परंपरा नहीं', सिसोदिया की याचिका खारिज करते हुए...

‘सीधे SC आना ठीक परंपरा नहीं’, सिसोदिया की याचिका खारिज करते हुए CJI ने क्या-क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने के लिए कहा. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सख्त अंदाज में कहा कि यह अच्छी और स्वस्थ परम्परा नहीं है, जिसमें सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाता है. आप सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आ गए.

सीजेआई ने कहा कि आपके पास राहत के लिए कानूनी विकल्प हैं तो आपके सीधे यहां आने का क्या कारण है? यहां पर आप अनुच्छेद 32 के तहत क्यों आए हैं? वहीं जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि कोई घटना दिल्ली में हो रही है, इसका मतलब यह नहीं कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट चले आएंगे. सीजेआई ने कहा कि आपके सामने दिल्ली हाई कोर्ट का भी विकल्प है. उसे पहले आजमाना चाहिए.

SC ने कहा कि हम इस चरण में अनुच्छेद 32 के तहत याचिका पर विचार करने के लिए इच्छुक नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पत्रकारों के पहले के मामले जहां राहत दी गई थी लेकिन वे इस मामले से अलग थे. कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि कुछ अधिकार उस स्तर तक बढ़ जाते हैं, जहां कोर्ट हस्तक्षेप करती है. हालांकि सिसोदिया का मामला पीसी एक्ट के तहत एक है.

वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी कहा, ‘हम कोर्ट का सम्मान करते हैं. हाई कोर्ट जाएंगे.’ सिसोदिया को दिल्ली सरकार की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और सीबीआई जांच के तरीके को चुनौती दी है.

फैसले पर बीजेपी बोली- सत्यमेव जयते
मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने पर बीजेपी ने खुशी जाहिर की. उसने SC के फैसले पर सत्यमेव जयते कहा. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया- सत्यमेव जयते … सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत… शराब मंत्री सारे राज उगलेगा , और जांच की आंच जल्द मास्टरमाइंड तक भी जाएगी. #DelhiLiquorScam #ManishSisodia

बुरे काम का बुरा नतीजा: अलका लाम्बा
वहीं कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने ट्वीट किया- SC का फैसला सराहनीय. #AAP के ठग अपनी भ्रष्ट #शराब नीति को #शिक्षा नीति के पीछे छुपाकर बच निकलने की फिराक में थे – धरे गए. बुरे काम का बुरा नतीजा. #MeriDelhi

4 मार्च तक हिरासत में सिसोदिया
वहीं सीबीआई ने उन्हें सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने सिसोदिया को 4 मार्च तक 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से पूछताछ शुरू कर दी है. सीबीआई ने सिसोदिया के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है. बताया जा रहा है कि सीबीआई नए सिरे से पूछताछ करेगी. पिछली पूछताछ के दौरान वे जिन सवालों के जवाब देने से बचे थे, उनसे ये सवाल फिर से पूछे जाएंगे.

सीबीआई कर सकती है ये सवाल
1. सूत्रों की मानें तो सबसे पहले CBI सिसोदिया से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में पूछताछ करेगी. आरोप है कि यह रिश्वत पैसे देने वालों के पक्ष में शराब नीति तैयार करने के एवज में विजय नायर नामक शख्स को दिए गए. दावे के मुताबिक नायर को सिसोदिया का करीबी माना जाता है. पैसे दक्षिण भारत के एक बड़े समूह ने एडवांस के तौर पर दिए थे.
2. सूत्रों के मुताबिक रिश्वत के पैसे हवाला चैनल के जरिए मिले थे, जिसे विजय नायर ने आम आदमी पार्टी तक पहुंचाया. इन सवालों को लेकर भी सिसोदिया से पूछताछ होगी.
3. जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का यह भी दावा है कि मनीष सिसोदिया ने आबकारी मंत्री और मंत्रियों के समूह (GOM) के सदस्य के रूप में कैबिनेट नोट में कुछ बदलाव कर हेरफेरी की.
4. सूत्रों का दावा है कि सिसोदिया ने 2021-22 में आबकारी नीति से जुड़े कुछ स्टेकहोल्डर्स की मोनोपॉली स्थापित करने के लिए गलत बदलाव किए.
5. सीबीआई के पास सवालों का आधार दिखाने के लिए मौखिक के अलावा कई दस्तावेजी सबूत भी हैं, जिनका मनीष सिसोदिया से सामना कराया जाएगा.

2021 में लागू की थी नई शराब नीति
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंप कर एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी व डिप्टी सीएम पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगा. सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को मामला दर्ज किया था. 26 फरवरी को सीबीआई ने सिसोदिया को अरेस्ट कर लिया.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...