10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्य'कुछ लोग बांटने का काम कर रहे, लेकिन हमें एक रहना है...',...

‘कुछ लोग बांटने का काम कर रहे, लेकिन हमें एक रहना है…’, महाकुंभ में बोले CM योगी

Published on

प्रयागराज,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के महाकुंभ में सनातन धर्म को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा, “भारत में एकता जरूरी है. अगर भारत पर संकट आया तो इसका मतलब सनातन धर्म पर संकट आना है. अगर संकट आ गया, तो कई संप्रदाय सुरक्षित महसूस नहीं करेगा.”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भारत की सनातन संस्कृति दुनिया में तलवार के दम पर नहीं पहुंची बल्कि अपने सद्भाव के उपदेश के जरिए पहुंची. जितना सकारात्मक माहौल है उतनी ही चुनौतियां भी होती है. याद रखो किसी भी धर्म में 2 चीजों पर ध्यान रखना होगा. सनातन धर्म एक वट वृक्ष है, इसकी तुलना झाड़ से मत करो.” उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में अन्य संप्रदाय की उपासना विधि हो सकती है लेकिन धर्म एक ही है और वो है सनातन धर्म, यही मानव धर्म है. कुंभ से एक संदेश देना है.

‘PM भी कहते हैं…’
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पीएम भी कहते हैं कुंभ का संदेश यही है कि एकता से ही देश अखंड रहेगा. भारत सुरक्षित रहेगा तो हर धर्म और संप्रदाय सुरक्षित रहेगा. अगर भारत पर संकट आएगा तो वो संकट सनातन धर्म पर आएगा और अगर सनातन धर्म के ऊपर संकट आएगा तो फिर भारत में कोई संप्रदाय अपने आपको सुरक्षित महसूस न करे. संकट की नौबत आने न पाए, एकता का संदेश जरूरी है.”

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this