5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यकुछ दलबदलू अवसरवादी दलित लोग... उदितराज के बयान पर आया मायावती का...

कुछ दलबदलू अवसरवादी दलित लोग… उदितराज के बयान पर आया मायावती का जवाब, भड़के आकाश आनंद

Published on

लखनऊ

कांग्रेस के नेता उदित राज के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। दरअसल उदित राज ने मायावती को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद भड़क गए हैं। उन्होंने यूपी पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अब इस मामले में खुद मायावती का बयान सामने आया है। उन्होंने मामले में कांग्रेस को घेरा है और संदेश दिया है कि ऐसी अर्नगल बयानबाजी से बहुजन समाज सावधान रहे और गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया है, “बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के जीते जी व उनके देहान्त के बाद भी, करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों/बहुजनों के लिए उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करने वाली खासकर कांग्रेस पार्टी कभी भी इनकी सोच-नीतियों पर खरी व विश्वसनीय नहीं हो सकती।”

उन्होंने आगे लिखा है कि अतः विशुद्ध राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ के लिए कांग्रेस ‘जय बापू, जय भीम, जय मण्डल, जय संविधान’ आदि के नाम पर चाहे जितने भी कार्यक्रम क्यों न कर ले, बाबा साहेब के अनुयाई इनके किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं। वे जागरुक व सतर्क तथा अपने पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्षरत हैं।

साथ ही, कुछ दलबदलू अवसरवादी व स्वार्थी दलित लोग अपने आक़ाओं को खुश करने के लिए जो अनर्गल बयानबाजी आदि करते रहते हैं उनसे भी बहुजन समाज को सावधान रहने व उन्हें गंभीरता से नहीं लेने की जरूरत है क्योंकि वे ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेन्ट से अनभिज्ञ व अपरिचित हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल कांग्रेस नेता उदितराज ने सोमवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट में कहा था, “कृष्ण ने कहा था कि न्याय के लिए लड़ो, जरूरत पड़े तो अपने सगे संबंधियों को भी मार दो। बसपा की प्रमुख मायावती ने जो सामाजिक आंदोलन का गला घोंटा है, अब उनका गला घोंटने का वक्त आ गया है।”

इस वीडियो के जवाब में आकाश आनंद का जवाब आया, “आज लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहेब के कुछ पुराने सहयोगी और कभी भाजपा कभी कांग्रेसी चमचे उदितराज ने साहेब के मिशन पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है। जबकि उदितराज अपने स्वार्थ के लिए दूसरे दलों में मौका तलाशने के लिए कुख्यात है। उसे बहुजन मूवमेंट की चिंता सिर्फ इसलिए है ताकि वो किसी दल की चमचागिरी कर के सांसद या विधायक बन सके। इसका बहुजन समाज के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है। मैं बहुजन मिशन का युवा सिपाही हूँ लेकिन बाबा साहेब और मान्यवर साहेब के मिशन को इससे ज़्यादा समझता हूँ। आज इसकी भाषा में जिस तरह की धमकी है वो हम बहुजन मिशन के करोड़ो सिपाहियों को कतई बर्दाश्त नहीं है। अपने स्वार्थ में मान्यवर साहेब के मिशन को भूलकर ये चमचा आज देश के करोडों दलित, शोषित, वंचित गरीबों को राजनैतिक ताक़त के साथ सामाजिक और आर्थिक मुक्ति दिलाने वाली हमारी परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती जी को “गला घोंटना” की धमकी दे रहा है। मैं यूपी पुलिस से साफ कहना चाहता हूं कि 24 घंटे में इन अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें नहीं तो देश का बहुजन युवा चुप बैठने वाला नहीं है, इनको सबक सिखाना मुझे अच्छे से आता है।”

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...