13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयकोई टॉयलेट में बैठा, तो किसी ने बनाया कपड़े का झूला, गर्मी...

कोई टॉयलेट में बैठा, तो किसी ने बनाया कपड़े का झूला, गर्मी में लोगों के लिए आफत बना ट्रेन का सफर

Published on

चंदौली,

एक तरफ आसमान से आग बरस रही है, जिसकी वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं दूसरी तरफ इस भीषण गर्मी में ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है, जिसकी वजह से रेल यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि लोग टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं. जनरल कोच हो या फिर स्लीपर या एसी कोच सभी का हाल एक जैसा है. वहीं इस पूरे मामले पर रेलवे का कहना है कि गर्मी की छुट्टियां, शादी का सीजन और फसलों की कटाई का सीजन होने की वजह से ट्रेनों में भीड़ हो रही है. इसके अलावा रेलवे का दावा है कि पूरे देश में समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है और स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है.

यह तस्वीर दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की है. जहां पर नई दिल्ली से चलकर कामाख्या जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल पहुंची है. आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं की ट्रेन के जनरल कोच के टॉयलेट में बैठकर लोग सफर करने को मजबूर हैं.

वहीं दूसरी तरफ कोच के अंदर का आलम देखिए, यहां पर पैर रखने की जगह नहीं है और यह सज्जन तो गलियारे में ही कपड़े का झूला बांधकर उस पर बैठ गए हैं. आखिर करें भी क्या, ट्रेन में जगह नहीं है और सफर तो पूरा करना ही है. यही नहीं ट्रेन का स्लीपर कोच भी ठसाठस भरा हुआ है और लोग दरवाजे पर बैठकर सफर कर रहे हैं. एसी कोच भी फुल है और लोग गैलरी में बैठकर सफर कर रहे हैं.

ये तस्वीर दिल्ली से चलकर पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की है. इस ट्रेन में का भी बुरा हाल है. ट्रेन के डिब्बे खचाखच भरे हुए हैं और लोग दरवाजे के पास जान जोखिम डालकर खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर है.

रेलवे प्रशासन ने दी जानकारी
रेलवे द्वारा किए गए इंतजाम को लेकर डीआरएम राजेश गुप्ता ने बताया कि ऐसी स्थिति में रेलवे हमेशा से ही अतिरिक्त ट्रेन चलाता है. जैसे पिछले साल रेलवे ने 6369 अतिरिक्त ट्रेन चलाई थी. इस बार पहले से ही 9111 ट्रिप की प्लानिंग की जा चुकी है और समय के अनुसार रेलवे रियल टाइम पर अपने स्टेशनों पर मॉनिटरिंग करती रहती है. उन्होंने आगे बताया कि जहां भी लगता है कि भीड़ बढ़ रही है या यात्रियों को और सुविधा की जरूरत है तो अलग से भी अतिरिक्त ट्रेनों की प्लानिंग की जाती है.

स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही ये सुविधाएं
गर्मी के दिनों में यात्री सुविधाओं के संदर्भ में बातचीत करते हुए डीआरएम राजेश गुप्ता ने बताया कि गर्मी का सीजन है तो रेलवे की तरफ से कई बड़े स्टेशनों पर वॉटर वेंडिंग मशीन और वॉटर कूलर लगाए गए हैं, ताकि पैसेंजर को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके. उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर और ट्रेनों में पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसी भी स्टेशन पर पानी की दिक्कत न होने पाए. वहीं पानी के अलावा लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी की गई है.

स्पेशल ट्रेनों के संदर्भ में डीआरएम राजेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे की तरफ से भरपूर प्रयास किया जाता है कि स्पेशल ट्रेनों के बारे में यात्रियों को पूरी जानकारी हो. इसके लिए संबंधित स्टेशनों की बुकिंग विंडो के ऊपर भी पूरी लिस्ट लगाई जाती है. इसके साथ ही स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट भी होता रहता है. साथ ही यह सुविधा इंटरनेट के माध्यम से भी उपलब्ध है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...