12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिकेंद्र सरकार के आदेश पर भड़के SP सांसद शफीकुर्रहमान, बोले- 'दफ्तरों में...

केंद्र सरकार के आदेश पर भड़के SP सांसद शफीकुर्रहमान, बोले- ‘दफ्तरों में योग होगा या देश का काम’

Published on

संभल,

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को वर्कप्लेस (कार्यालय) पर ही योग करने का आदेश दिया है. इसको लेकर संभल के एसपी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क भड़क गए हैं. सांसद का कहना है कि योग करना तो ठीक है. मगर, योग करना है, तो सभी लोग अपने घरों से योग करके आए. ऑफिस में योग नहीं, बल्कि देश का काम होगा.

‘आजतक’ की टीम से बात करते हुए एसपी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि जहां तक योग का ताल्लुक है, तो योग करना ठीक है. वह कोई मजहबी काम नहीं है. किसी भी कौम या बिरादरी के लोग अपनी सेहत और अपनी भलाई के लिए ही योग करते हैं.

ऑफिस में योग होगा या देश का काम?
लोग योग करें, इससे कौन इनकार कर रहा है. मगर, इसके लिए किसी भी प्रकार का कानून बनाना या लोगों को मजबूरन योग करना ठीक नहीं है. सभी लोग अपने घरों पर ही योग करके आए, क्योंकि ऑफिस में योग होगा या देश का काम होगा?

देश के कमियों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार
सरकार को इस देश में जो कमियां हैं, उस पर ध्यान देना चाहिए. लोग भूखे मर रहे हैं, लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा है और सरे बाजार कत्ल हो रहे हैं. सरकार यह चीजें देखने के बजाय योग देख रही है. इसलिए, अगर लोगों को योग करना है, तो अपने घर पर करें. यह काम ऑफिस में करने का नहीं है.

आज तक नहीं सुना है ऑफिस में किया गया हो योग
सांसद शफीकुर्रहमान ने आगे कहा कि जहां तक स्ट्रेस दूर होने की बात है, तो यह ठीक है. मगर, हमें भी काम करते हुए जमाने गुजर गए, लेकिन हमने आज तक कभी नहीं सुना है कि योग ऑफिस में किया गया हो. आदमी को योग सुबह करना चाहिए, ताकि ऑफिस में वह फ्रेश होकर अपना काम कर सके और शाम को वापस अपने घर आ जाए.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...