8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यमैनपुरी में 26 साल से SP की बादशाहत, डिंपल को मैदान में...

मैनपुरी में 26 साल से SP की बादशाहत, डिंपल को मैदान में उतार अखिलेश ने कैसे साधे समीकरण?

Published on

लखनऊ

मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई यूपी के मैनपुरी की लोकसभा सीट के लिए अखिलेश यादव ने आखिरकार पार्टी का चेहरा तय कर दिया है। डिंपल यादव को टिकट देकर एसपी मुखिया ने एक साथ कई समीकरण सहेजे हैं। मुलायम की विरासत को अपने पास रखने की इस कवायद में 2024 के आम चुनाव के लिए भी एसपी की रणनीति के संकेत दिखते हैं।

मैनपुरी से मुलायम की विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा, इसको लेकर कई कयास लग रहे थे। इस सीट पर चेहरे का चुनाव सियासी संदेशों और संकेतों के लिहाज से भी अहम था। मैनपुरी पार्टी की सबसे सुरक्षित सीटों में है और पिछले 26 साल से यहां एसपी की बादशाहत कायम है। ऐसे में चेहरे के चयन में महज उपचुनाव के ही समीकरण नहीं देखने थे, बल्कि जीतने वाले की दावेदारी 2024 के लिए भी मजबूत होगी।

अखिलेश के पास बनी रहेगी विरासत
पार्टी के मुखिया के तौर पर मुलायम की राजनीतिक विरासत पहले ही अखिलेश यादव की हो चुकी है। डिंपल यादव को चुनाव लड़ाकर उन्होंने मुलायम के गढ़ को भी अपने ही पास रखने का दांव खेला है। यह पहले से ही तय था कि मैनपुरी से सैफई परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा। सूत्रों का कहना है कि परिवार के किसी भी और सदस्य को टिकट देने पर आगे चलकर दावेदारी व बदलाव में दिक्कतें आ सकती थीं। सीट की अहमियत को देखते हुए राजनीतिक आकांक्षाओं के टकराने का भी खतरा था। डिंपल की उम्मीदवारी से ऐसे सवालों और टकराहट की संभावनाएं खत्म की जा सकेंगी। मुलायम के निधन के चलते यहां सहानुभूति फैक्टर तो रहेगा ही, डिंपल की दावेदारी के चलते यह सीट अखिलेश की प्रतिष्ठा से भी जुड़ेगी। इससे कार्यकर्ताओं व कोर वोटरों में भी बिखराव की आशंकाएं दूर की जा सकेंगी।

उम्मीदवारी से पहले आसान की जमीन
यादव बहुल मैनपुरी लोकसभा सीट पर विपक्ष की उम्मीदों की डोर यहां प्रभावी संख्या में मौजूदा शाक्य सहित अति पिछड़ी बिरादरी के वोटों से जुड़ती है। पिछले 26 साल से यहां विपक्ष ने उम्मीदवार के तौर पर चौहान या शाक्य चेहरे को ही उतारा है। बीजेपी ने पिछले दो चुनावों में यहां प्रेम सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में तो एसपी-बीएसपी के साथ होने के बाद भी मुलायम व प्रेम सिंह शाक्य के बीच जीत का अंतर घटकर महज 94 हजार पर पहुंच गया था। इसलिए, अखिलेश ने डिंपल की उम्मीदवारी घोषित करने से पहले इस सवाल का जवाब तलाशा और यादवों के गढ़ मैनपुरी में शाक्य बिरादरी से जिलाध्यक्ष बनाया, जिससे वोटों का समीकरण बेहतर किया जा सके।

तो क्या कन्नौज जाएंगे अखिलेश?
मैनपुरी से डिंपल की उम्मीदवारी के साथ ही यह चर्चा भी गहराने लगी है कि 2024 में कन्नौज से किसकी दावेदारी होगी। क्या डिंपल यादव को फिर मैनपुरी की जगह कन्नौज चुनाव लड़ाया जाएगा या अपनी इस परंपरागत सीट को अखिलेश यादव खुद संभालेंगे? 2019 से पहले करीब 20 साल से कन्नौज सीट एसपी के पास थी, लेकिन, 2019 में बीजेपी ने एसपी का यह गढ़ भेद दिया। अखिलेश की यह हार निजी झटके के तौर पर थी। फिलहाल, इस नतीजे के बाद अखिलेश ने कन्नौज पर अपना फोकस बढ़ाया है। वहां के स्थानीय मुद्दों से लेकर कार्यक्रमों-अभियानों में अखिलेश की सक्रिय भागीदारी दिखी है। ऐसे में इसकी भी संभावनाएं हैं कि आगे अखिलेश खुद कन्नौज से लड़ें और मैनपुरी से डिंपल यादव की दावेदारी बनाए रखें।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...